भारत

चुनाव रुझान: पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा आगे, पुडुचेरी में एआईएनआरसी, तमिलनाडु में टीवीके और केरल में कांग्रेस आगे

पश्चिम बंगाल, असम, केरलम, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। मतगणना के अब तक के रूझान इस प्रकार हैं।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 293 सीटों में से 281 के रूझान मिल रहे हैं।भारतीय जनता पार्टी ने काफी बढ़त बना ली है, जो 184 सीटों पर आगे है।तृणमूल कांग्रेस गठबंधन 94 सीटों पर आगे चल रहा है। मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी अब भवानीपुर सीट पर आगे हो गई हैं। वामदल दो सीट पर बढ़त बनाए हुए है। अन्‍य एक सीटों पर आगे चल रहे हैं। राज्‍य की फलता सीट पर दोबारा चुनाव कराने का फैसला किया गया है। यहां 21 मई को मतदान होगा।

असम में विधानसभा की सभी 126 सीटों के रूझान मिल रहे हैं। सत्‍तारूढ़ भाजपा गठबंधन ने निर्णायक बढ़त बना ली है और वह 99 सीटों पर आगे है। कांग्रेस गठबंधन 25 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।अन्‍य 2 सीट पर आगे चल रहे हैं।

केरलम में विधानसभा की सभी 140 सीटों के रूझान मिल गए हैं। कांग्रेस के नेतृत्‍व वाले यू.डी.एफ. गठबंधन ने निर्णायक बढ़त बना ली है। यह गठबंधन 96 सीटों पर आगे है। एल.डी.एफ. 42 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। भाजपा गठबंधन 2 सीटों पर आगे चल रहा है।

तमिलनाडु में विधानसभा की सभी 234 सीटों के रूझान मिल गए हैं। अभिनेता विजय जोसेफ की पार्टी टीवीके 109 सीटों पर आगे है। ए.आई.ए.डी.एम.के. गठबंधन 73 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। डीएमके गठबंधन 52 सीटों पर आगे है।

पुद्दुचेरी में विधानसभा की 30 सीटों में से 24 का रूझान मिले हैं।ए.आई.एन.आर.सी. 15 सीट पर आगे चल रही है। कांग्रेस गठबंधन 6 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। अन्‍य 3 सीटों पर आगे है।

Editor

Recent Posts

आंध्र प्रदेश और ओडिशा के ऊपर बना गहरा दबाव अब कमजोर होकर निम्न दबाव के क्षेत्र में बदल गया

उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिण ओडिशा के ऊपर बना गहरा दबाव अब…

4 घंटे ago

NCSC अध्यक्ष ने SC छात्र की मृत्यु के संबंध में IIT बॉम्बे में मौके पर जांच की

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) के अध्यक्ष किशोर मकवाना ने आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे…

5 घंटे ago

FSSAI ने केवल दूध से प्राप्त उत्पादों को ‘पनीर’ के रूप में प्रदर्शित किए जाने को सुनिश्चित करने के लिए मसौदा संशोधन प्रस्तावित किया

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने खाद्य सुरक्षा और मानक (बिक्री पर निषेध…

5 घंटे ago

भारत ने 14 वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के आर्थिक मंत्रियों एवं 23 वें आसियान-भारत आर्थिक मंत्री परामर्श में भाग लिया

वाणिज्य विभाग के अपर सचिव नितिन कुमार यादव के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने मनीला,…

5 घंटे ago

DRDO ने TDF योजना के तहत स्टार्ट-अप जीरो एमके इंडिया के साथ एक उच्च-मूल्य वाली गहन-प्रौद्योगिकी परियोजना के लिए समझौता किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने प्रौद्योगिकी विकास निधि (टीडीएफ) योजना के तहत स्टार्ट-अप…

5 घंटे ago

ICAR-CMFRI ने उपभोक्ताओं को किसी खास इलाके की मछलियों में परजीवी मिलने की खबरों के आधार पर टूना मछली खाना न छोड़ने की सलाह दी

कोच्चि स्थित आईसीएआर-सेंट्रल मरीन फिशरीज रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईसीएआर-सीएमएफआरआई) ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि…

19 घंटे ago