Defence News

बेस रिपेयर डिपो नजफगढ़, नई दिल्ली में ईडब्ल्यू सम्मेलन “स्पेक्ट्रम” 2024 का आयोजन

बेस रिपेयर डिपो नजफगढ़, नई दिल्ली ने 13 सितंबर 24 को ईडब्ल्यू सम्मेलन “स्पेक्ट्रम” का सफल आयोजन किया। सम्मेलन का विषय “ईडब्ल्यू: रुझान, प्रौद्योगिकियां और रखरखाव की चुनौतियां” था। इस सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि एयर मार्शल विजय कुमार गर्ग, एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, मेंटेनेंस कमांड ने किया। अपने उद्घाटन भाषण में, एओसी-इन-सी ने वायु रणनीति के मुख्य स्तंभों में से एक के रूप में इलेक्ट्रॉनिक युद्ध के महत्व को सामने रखा तथा भारतीय शिक्षाविदों, डीपीएसयू और भारतीय निजी उद्योगों की भागीदारी के साथ स्वदेशी रूप से ईडब्ल्यू प्रणालियों को विकसित करने और बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस सम्मेलन में आईआईटी, डीआरडीओ, डीपीएसयू की ओर से अनेक शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों तथा रक्षा उपकरण विनिर्माण उद्योगों के औद्योगिक भागीदारों ने भाग लिया। एयर कमोडोर अमित अग्रवाल, एयर ऑफिसर कमांडिंग, बेस रिपेयर डिपो नजफगढ़, नई दिल्ली ने डिपो द्वारा किए जा रहे कार्यों और अन्य एजेंसियों से अपेक्षित सहयोग को रेखांकित किया।

Editor

Recent Posts

अधिकांश नाटो सहयोगी देशों ने ईरान के खिलाफ अमेरिका के सैन्य अभियान में शामिल होने से इंकार कर दिया: राष्ट्रपति ट्रम्प

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा कि अधिकांश नाटो सहयोगी देशों ने ईरान के…

2 घंटे ago

यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने लंदन में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर से मुलाकात कर एक नए रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए

यूक्रेन के राष्ट्रपति, व्लोदिमिर ज़ेलेंस्की ने लंदन में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री, कीर स्टारमर से मुलाकात…

3 घंटे ago

केरलम में तीन मुख्‍य राजनीतिक दलों द्वारा उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद चुनाव अभियान तेज

केरलम में तीन मुख्‍य राजनीतिक दलों द्वारा उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद…

3 घंटे ago

आकर्षी कश्यप फ्रांस में ऑरलियन्स मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला सिंगल्स के मुख्य ड्रॉ में पहुंची

ऑरलियन्स मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में कल भारत की आकर्षी कश्यप ने अपने दोनों क्वालीफाइंग मैच…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नहयान से बात की और ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात(यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नहयान…

4 घंटे ago