Defence News

भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग ने कानपुर कैंट में रोजगार मेले का आयोजन किया

रक्षा मंत्रालय के भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग ने पूर्व सैनिकों और रोजगार प्रदाताओं को एक साझा मंच पर लाने के उद्देश्य से 23 अगस्त, 2024 को उत्तर प्रदेश के कानपुर कैंट में एक रोजगार मेले का आयोजन किया। नौकरी के अवसर प्रदान करने वाले इस कार्यक्रम को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली क्योंकि उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों से 1,573 पूर्व सैनिकों ने इसमें भाग लिया। इस दौरान 41 कंपनियों ने 1,365 नौकरियों तथा 500 से अधिक उद्यमशीलता के अवसरों की पेशकश की।

इस आयोजन के माध्यम से चयनित हुए पूर्व सैनिकों के साक्षात्कार/स्क्रीनिंग की जाएगी और उसके बाद उन्हें वरिष्ठ पर्यवेक्षकों तथा मध्य/वरिष्ठ स्तर के प्रबंधकों से लेकर रणनीतिक योजनाकारों व परियोजना निदेशकों तक के पदों पर नियुक्त किया जाएगा। यह आयोजन कॉरपोरेट जगत और भूतपूर्व सैनिकों दोनों के लिए लाभदायक रहा है। इस कार्यक्रम से भूतपूर्व सैनिकों को अपनी तकनीकी और प्रशासनिक क्षमता दिखाने के लिए एक मंच मिला है, वहीं दूसरी तरफ कॉरपोरेट जगत को अनुभवी, अनुशासित एवं प्रशिक्षित भूतपूर्व सैनिकों के समूह का लाभ उठाने का अवसर प्राप्त हुआ। इस मेले के दौरान विभिन्न कंपनियों द्वारा उद्यमिता मॉडल भी प्रस्तुत किए गए।

रोजगार मेले का उद्घाटन सचिव (भूतपूर्व सैनिक कल्याण) डॉ नितिन चंद्रा ने किया और इसमें मध्य कमान मुख्यालय के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल मुकेश चड्ढा तथा पुनर्वास महानिदेशक मेजर जनरल एसबीके सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

Editor

Recent Posts

भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा सेवा, रक्षा वैमानिकी गुणवत्ता आश्वासन सेवा और भारतीय व्यापार सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा सेवा, रक्षा वैमानिकी गुणवत्ता आश्वासन सेवा और भारतीय व्यापार सेवा…

25 मिनट ago

रक्षा मंत्री ने बेंगलुरु में DRDO के गैस टरबाइन अनुसंधान प्रतिष्ठान में स्वदेशी सैन्य गैस टरबाइन इंजन विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बेंगलुरु स्थित रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के गैस…

27 मिनट ago

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कश्मीर, पूर्वोत्‍तर और माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में हिंसा में 80 प्रतिशत की कमी आई है

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में दिल्ली पुलिस के 79वें स्थापना…

2 घंटे ago

भारतीय नौसेना ने विशाखापत्तनम में आयोजित अभ्यास मिलन 2026 के अंतर्गत मिलन विलेज का उद्घाटन किया

भारतीय नौसेना ने अपने प्रमुख अंतरराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास मिलन 2026 के अंतर्गत 15 फरवरी 2026…

4 घंटे ago

सी2आई सेमीकंडक्टर्स ने पीक एक्सवी पार्टनर्स के नेतृत्व में 15 मिलियन डॉलर की सीरीज फंडिंग जुटाई

भारत का सेमीकंडक्टर चिप डिजाइन इकोसिस्टम लगातार मजबूत हो रहा है। डिजाइन लिंक्ड इंसेंटिव (डीएलआई)…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में वैश्विक नेताओं का स्वागत किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट…

6 घंटे ago