भारत

Exit Polls में लोकसभा में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को भारी बहुमत

लोकसभा चुनाव की मतगणना से पहले, निजी टीवी चैनलों और अन्‍य एजेंसियों ने चुनाव पश्चात् के सर्वेक्षण परिणाम जारी किए हैं। इनमें से अधिकतर में कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्‍व वाला राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए लोकसभा चुनाव में बहुमत हासिल कर सत्ता में वापसी करेगा।

इन परिणामों से संकेत मिलता है कि पांच सौ 45 सदस्‍यों वाली लोकसभा में एनडीए को दो-तिहाई बहुमत मिल सकता है। लोकसभा में सामान्‍य बहुमत के लिए दो सौ 72 सीट की आवश्‍यकता होती है। चुनाव विशेषज्ञों ने नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व वाली एनडीए सरकार के साढे तीन सौ से अधिक सीटें जीतने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विपक्षी आई.एन.डी.आई गठबंधन को लोकसभा में एक सौ 25 से डेढ सौ तक सीट मिल सकती हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्‍व वाले एनडीए का सीधा मुकाबला कांग्रेस के नेतृत्‍व वाले आई.एन.डी.आई गठबंधन से था। सत्‍तारूढ भाजपा को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में लगातार तीसरी बार सत्‍ता में लौटने का विश्वास है।

Editor

Recent Posts

FSSAI ने खाद्य सुरक्षा और मानक (शिशु पोषण खाद्य पदार्थ) विनियम, 2020 में संशोधन का मसौदा प्रकाशित किया

खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने खाद्य सुरक्षा और मानक (शिशु पोषण खाद्य पदार्थ)…

16 मिनट ago

FSSAI ने चाय में कीटनाशकों के अधिकतम सीमा तय करने के लिए नए नियमों का मसौदा जारी किया

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने चाय में दो कीटनाशकों- एसिटामिप्रिड और इमिडाक्लोप्रिड…

20 मिनट ago

केन्‍द्र ने पंजाब सरकार से मादक पदार्थों की बिक्री और दुरुपयोग के खिलाफ अभियान चला रहे कार्यकर्ताओं की हत्याओं पर रिपोर्ट मांगी

गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…

2 घंटे ago