भारत

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आसियान की बैठक के लिए लाओस पहुंचे

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों के संगठन (आसियान) की बैठक में भाग लेने के लिए बृहस्पतिवार को लाओस पहुंचे। उन्होंने कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति के एक दशक पूरे होने के उपलक्ष्य में वह इस समूह के साथ संबंधों को और गहरा करने के लिए उत्सुक हैं।

जयशंकर को लाओस के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री सलीमक्से कोमासिथ द्वारा आसियान-भारत, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईएएस) और आसियान क्षेत्रीय मंच (एआरएफ) के प्रारूप में आसियान ढांचे के तहत विदेश मंत्रियों की बैठकों में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया था।

डॉ. जयशंकर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आसियान की बैठकों में भाग लेने के लिए लाओस के वियनतियाने पहुंचा हूं। ‘एक्ट ईस्ट’ नीति के एक दशक पूरे होने पर हम आसियान के साथ भारत के संबंधों को और गहरा करने के लिए उत्सुक हैं।’’

विदेश मंत्रालय ने जयशंकर की यात्रा से पहले नयी दिल्ली में एक बयान में कहा कि यह यात्रा आसियान-केंद्रित क्षेत्रीय संरचना के साथ भारत की गहरी भागीदारी और इसे दिए जाने वाले महत्व, आसियान एकता, भारत-प्रशांत पर आसियान दृष्टिकोण (एओआईपी) के प्रति भारत की मजबूत प्रतिबद्धता और आसियान-भारत व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने को रेखांकित करती है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा इसलिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि इस वर्ष भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति का एक दशक पूरा हो रहा है, जिसकी घोषणा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 में 9वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में की थी।

डॉ. जयशंकर के आसियान से संबंधित बैठकों के दौरान वियनतियाने में अन्य देशों के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने की भी संभावना है। दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के विदेश मंत्री और अमेरिका तथा चीन जैसे प्रमुख साझेदार देशों के शीर्ष राजनयिक तीन दिवसीय बैठक के लिए यहां एकत्र हुए हैं। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और चीन के विदेश मंत्री वांग यी भी इसमें शामिल हो रहे हैं।

Editor

Recent Posts

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कल प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन को अनुमति देने से इनकार

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कल प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी-सी.जे.पी. के विरोध प्रदर्शन को अनुमति…

15 घंटे ago

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इस्राइल के सर्वोच्च नागरिक वीरता सम्मान से सम्मानित किया जाएगा

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इस्राइल के सर्वोच्च नागरिक वीरता सम्मान से सम्मानित किया…

15 घंटे ago

विदेश मंत्रालय ने कहा – अमरीका के PERM आवेदनों पर लगाए गए प्रतिबंध से मौजूदा एच-1 बी वीजा की वैधता प्रभावित नहीं होगी

अमरीका के श्रम विभाग द्वारा कुछ कंपनियों के स्थायी श्रम प्रमाणन-पी.ई.आर.एम. कार्यक्रम पर लगाई गई…

15 घंटे ago

विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने मौजूदा अल नीनो के और तीव्र होने की आशंका जताई

विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) ने कहा है कि मौजूदा अल नीनो की स्थिति और…

15 घंटे ago

सुरक्षा कारणों से दिल्ली-एनसीआर में आज रात 9 बजे से कल तक 57 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सुरक्षा कारणों…

15 घंटे ago

नई दिल्ली और निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर कल सुबह 4 से दोपहर 2 बजे तक पहुँचने वाली सभी ट्रेनें रद्द

रेल मंत्रालय ने बताया है कि आज दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती गंतव्यों…

15 घंटे ago