रेलवे अवसंरचना को मज़बूत करने और व्यस्ततम मार्गों पर क्षमता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भारतीय रेलवे ने दक्षिण मध्य रेलवे के वाडी-रायचूर खंड पर इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन सिस्टम को 1×25 केवी से 2×25 केवी में उन्नत करने के लिए ₹220 करोड़ की परियोजना को मंजूरी दी है। यह परियोजना 102 रूट किलोमीटर (204 ट्रैक किलोमीटर) के डबल-लाइन खंड को कवर करती है और प्रमुख रेल गलियारों पर ट्रैक्शन अवसंरचना के आधुनिकीकरण के लिए भारतीय रेलवे के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है।
उन्नत ट्रैक्शन सिस्टम से ट्रैक्शन इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा और रेलवे नेटवर्क के महत्वपूर्ण खंडों में से एक पर बढ़ती यातायात आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी। वाडी-रायचूर खंड हाई डेंसिटी नेटवर्क (एचडीएन) रूट-7 का हिस्सा है जो मुंबई-पुणे-वाडी-रायचूर-गुंटकल-कडपा-रेनिगुंटा-चेन्नई को जोड़ता है।
2×25 केवी इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन सिस्टम को अपनाने से मौजूदा इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा और यात्री एवं माल ढुलाई में वृद्धि के साथ इस खंड की क्षमता में सुधार होगा। उन्नत प्रणाली से परिचालन दक्षता बढ़ेगी और साथ ही इस रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण कॉरिडोर पर विश्वसनीय ट्रेन संचालन सुनिश्चित होगा।
यह परियोजना भारतीय रेलवे के प्रमुख बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण और पूरे नेटवर्क में व्यस्त मार्गों पर क्षमता बढ़ाने के निरंतर प्रयासों के अनुरूप है। यह स्वीकृति महत्वपूर्ण रेलवे बुनियादी ढांचे के उन्नयन, परिचालन दक्षता में सुधार और यात्रियों एवं माल ढुलाई दोनों के लिए एक आधुनिक, विश्वसनीय और भविष्य के लिए तैयार रेलवे नेटवर्क विकसित करने के प्रति भारतीय रेलवे की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
नागरिकों के लिए जीवन को आसान बनाने को बढ़ावा देते हुए और दिव्यांगजनों के लिए…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 1 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली स्थित डीआरडीओ भवन में…
भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का उन्नत सुविधाओं से युक्त स्टील्थ फ्रिगेट जहाज तरकश अपनी…
जापान एशियाई खेलों में भारत पाकिस्तान को हराकर हॉकी के फाइनल में पहुंचा। आखिरी मिनट…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में संघ लोक सेवा आयोग…
अफ़गानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में पाकिस्तान के हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों…