भारत

संसद ने राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित किया

संसद ने राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 में संशोधन के लिए यह विधेयक लाया गया था। विधेयक का उद्देश्य वंदे मातरम को राष्ट्र गान जन गण मन के समान वैधानिक संरक्षण प्रदान करना है। इन अपराधों के लिए तीन वर्ष तक की कैद, जुर्माना या दोनों की सजा हो सकती है।

विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि यह विधेयक केवल एक विधायी संशोधन नहीं है, बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय पहचान और देश के स्वतंत्रता संग्राम के आदर्शों का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने कहा कि 1971 में राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम के माध्यम से राष्‍ट्र गान के प्रति सम्मान सुनिश्चित करने के प्रावधान किए गए थे। श्री राय ने कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र की आत्मा की आवाज है। उन्‍होंने कहा कि वंदे मातरम गीत स्वतंत्रता सेनानियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है। गृह राज्‍य मंत्री ने कहा कि विधेयक से एकता, सम्मान और राष्ट्र के स्वतंत्रता संग्राम की अमर विरासत के आदर्शों को और मजबूती मिलेगी।

इससे पहले चर्चा में भाग लेते हुए डीएमके सदस्‍य के. कनिमोझी ने विधेयक का विरोध करते हुए कहा कि यह विधेयक देश भर के लोगों को विभाजित करता है।

विधेयक का समर्थन करते हुए भाजपा के संबित पात्रा ने कहा कि यह विधेयक बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पिछले साल नवंबर से राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक साल का राष्ट्रीय समारोह मना रही है। उन्होंने कहा कि इस विधेयक के माध्यम से नरेंद्र मोदी सरकार राष्ट्रीय गीत को कानूनी संरक्षण प्रदान कर रही है।

श्री पात्रा ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने संविधान सभा को आश्‍वस्‍त किया था कि जन गण मन और वंदेमातरम दोनों को एक जैसा सम्‍मान दिया जाएगा। उन्‍होंने आरोप लगाया कि गांधी परिवार के नेतृत्‍व वाली कांग्रेस सरकारों ने वंदे मातरम को कभी भी उचित सम्‍मान नहीं दिया।

विधेयक पारित होने के बाद लोकसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्‍थगित कर दी गई।

Editor

Recent Posts

भारत 11 से 13 सितंबर तक नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा

भारत इस शनिवार से नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की…

2 घंटे ago

भारत और फ्रांस की कंपनियों ने अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग के लिए तीन नए समझौतों पर हस्ताक्षर किए

भारत और फ्रांस अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग बढ़ा रहे हैं। दोनों देशों की कंपनियों ने…

2 घंटे ago

बीईई ने भारत को एलपीजी से विद्युतीकरण की प्रक्रिया को गति देने के लिए वाणिज्यिक इलेक्ट्रिक कुकिंग समाधानों का प्रदर्शन किया

भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) ने नई दिल्ली में “भारत…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेरिस में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष शिखर सम्मेलन को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा फ्रांस के पेरिस में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष…

3 घंटे ago

जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बातचीत की

जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बातचीत की।…

3 घंटे ago

सरकार ने उपभोक्ता संरक्षण को मजबूत करने और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए ई-कॉमर्स नियमावली में संशोधन किया

भारत सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग ने उपभोक्ता संरक्षण (ई-कॉमर्स) (संशोधन) नियमावली, 2026 के माध्यम…

3 घंटे ago