भारत

विदेश मंत्री एस जयशंकर आज श्रीलंका के सरकारी यात्रा पर कोलंबो पहुंचेंगे

विदेश मंत्री एस जयशंकर आज श्रीलंका के सरकारी यात्रा पर कोलंबो पहुंचेंगे। इस दौरान डॉ. जयशंकर द्विपक्षीय साझेदारी के व्यापक मुद्दों पर श्रीलंका के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के बाद यह विदेश मंत्री की पहली यात्रा होगी।

विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस. जयशंकर की आज की श्रीलंकाई यात्रा, भारत की नेबरहुड फर्स्ट नीति को और मजबूती देती लग रही है। जहां भारत, श्रीलंका के कई क्षेत्रों में अपनी प्रतिबद्धताओं को जारी रखना चाहता है। डॉक्‍टर जयशंकर, श्रीलंका के राष्‍ट्रपति रानिल विक्रम सिंह और प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने के साथ बैठक करेंगे। विदेश मंत्री की यात्रा से कनेक्‍ट‍िविटी परियोजनाओं और विभिन्‍न क्षेत्रों में अन्‍य पारस्‍परिक रूप से लाभकारी सहयोग को गति मिलने की संभावना लग रही है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

2 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

2 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

2 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

3 घंटे ago