भारत

तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले में जहरीली शराब पीने से 26 लोगों की मौत 70 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती

तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में जहरीली शराब पीने से 26 लोगों की मौत हो गई है जबकि 70 से अधिक लोगों का इलाज जारी है। पीडितों को कल्‍लाकुरिची, सलेम और पुद्दुचेरी के अस्‍पतालों में भर्ती कराया गया है। कल्‍लाकुरिची के जिलाधिकारी का तबादला कर दिया गया है और पुलिस उपाधिक्षक सहित दस अधिकारियों को निलंबित किया गया है। शराब तस्‍कर को गिरफ्तार कर लिया गया है और दो सौ लीटर जहरीली शराब जब्‍त कर जांच के लिए भेज दी गई है। तमिलनाडु के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री एम. सुब्रमण्‍यम ने बताया कि शराब में अधिक मात्रा में मि‍थेनोल होने के कारण यह मौते हुईं। उन्‍होंने कहा कि मामले की उच्‍च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं और सरकार इस अपराध में संलिप्‍त लोगों के खिलाफ कडी कारवाई करेगी।

Editor

Recent Posts

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए पीएम मोदी के विचारों की सराहना की

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सराहना की है। उन्‍होंने कहा…

1 घंटा ago

नागर विमानन मंत्रालय ने विमानन सुरक्षा प्रक्रियाओं को सरल और तेज़ बनाने के लिए कई सुधारों की शुरुआत की

नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय हवाई अड्डों पर काम करने वाले लोगों के लिए विमानन…

1 घंटा ago

भारतीय पायलट कैप्‍टन स्मित मच्‍छार उपचार के लिए अबू धाबी के अस्‍पताल में भर्ती

विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई विमान के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य…

1 घंटा ago

ICC ने अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा

अंतराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्‍बाब्‍वे और नामीबिया में अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट…

1 घंटा ago

राष्‍ट्र आज राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है

राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित…

2 घंटे ago

सऊदी अरब ने तेल अवीव जा रहे फ्लाई दुबई विमान में हमला करने वाले ओमान के सहयोगी–पायलट को UAE को जांच के लिए सौंपा

सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई के तेल अवीव जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित…

2 घंटे ago