मौसम

मौसम विभाग ने अगले चार दिन के दौरान पूर्वोत्‍तर क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की

मौसम विभाग ने अगले चार दिन के दौरान पूर्वोत्‍तर क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले चार दिनों के दौरान अरूणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में हल्‍की से मध्‍यम बारिश होने की संभावना है। अगले पांच दिनों के दौरान गांगेय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिसा में भी यही स्थिति रहने की उम्‍मीद है।

विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान उप-हिमालय पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरूणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश होने की भविष्‍यवाणी की है। झारखंड में आज और कल और बिहार में 23 जून तक भारी बारिश होने की संभावना है।

वहीं, पूर्वी उत्‍तर प्रदेश के कुछ हिस्‍सों में आज और पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के हिस्‍सों में रविवार तक भीषण गर्मी होने की संभावना है। 23 जून तक हरियाणा, चंडीगढ़़ और दिल्‍ली के अलग-अलग हिस्‍सों में भी भीषण गर्मी पड़ने की उम्‍मीद है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली और उत्‍तर प्रदेश के कुछ हिस्‍सों में आज रात अधिक गर्मी होने की भी संभावना है।

Editor

Recent Posts

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…

3 घंटे ago

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…

3 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे के 6 किमी लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना के लिए 122 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे की 6 किलोमीटर लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना को…

3 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने वाराणसी मंडल के 614.75 किलोमीटर मार्ग पर ‘कवच 4.0’ के लिए 223 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

स्वदेशी तकनीक के ज़रिए रेलवे सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम…

3 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार – CT (आतंकवाद-रोधी) नीति और रणनीति’ पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति…

3 घंटे ago