insamachar

आज की ताजा खबर

Antonio Guterres announces new initiative to improve the efficiency and effectiveness of the United Nations
अंतर्राष्ट्रीय

संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत अमीर सईद इरावानी ने की अमेरिकी नाकेबंदी की निंदा

संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत अमीर सईद इरावानी ने ईरान के बंदरगाहों की अमरीका द्वारा की गई नाकाबंदी की निंदा की है। अमीर सईद इरावानी ने इसे ईरान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का गंभीर उल्लंघन बताया।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव, अंतोनियो गुतरश और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष को लिखे पत्र में, इरावानी ने इसे वैश्‍विक शांति और दोनों पक्षो के लिए खतरा बताते हुए आक्रामक कोशिश करार दिया। उन्होंने कहा कि यह समुद्री कानूनों का उल्लंघन है। उन्‍होंने इस पर तत्काल कार्रवाई का आह्वान किया।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *