मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लुला दा सिल्वा से फोन पर बात-चीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा का टेलीफोन कॉल आया। दोनों नेताओं ने भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने और आने वाले वर्ष में इसे और भी ऊंचाइयों पर ले जाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

पिछले वर्ष ब्रासीलिया और दक्षिण अफ्रीका में हुई अपनी मुलाकातों को याद किया। दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश, प्रौद्योगिकी, रक्षा, ऊर्जा, स्वास्थ्य, कृषि और लोगों के बीच संबंधों सहित द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में हासिल की गई महत्वपूर्ण प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।

नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया। उन्होंने साझा चुनौतियों से निपटने में सुधारित बहुपक्षवाद के महत्व पर भी बल दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह जल्द ही राष्ट्रपति लूला का भारत में स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।

Editor

Recent Posts

FSSAI ने चाय में कीटनाशकों के अधिकतम सीमा तय करने के लिए नए नियमों का मसौदा जारी किया

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…

3 घंटे ago

केन्‍द्र ने पंजाब सरकार से मादक पदार्थों की बिक्री और दुरुपयोग के खिलाफ अभियान चला रहे कार्यकर्ताओं की हत्याओं पर रिपोर्ट मांगी

गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…

4 घंटे ago