पूरे देश में आज गणेश चतुर्थी का त्योहार श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह दिन भगवान गणेश के जन्म का प्रतीक है, जो बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य के देवता हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है। महाराष्ट्र सरकार ने गणेशोत्सव को राज्य उत्सव का दर्जा दिया है। गणेश चतुर्थी का त्यौहार आज पूरे महाराष्ट्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। घरों और मोहल्लों में भक्ति गीतों, आरती और “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष के बीच लोग गणपति बप्पा का स्वागत कर रहे हैं। मुंबई में कई गणेश मंडल सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों का भी आयोजन कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे और बेस्ट ने विशेष गाड़ियों की व्यवस्था की है।
उत्तर प्रदेश में भी आज से गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज कजरी तीज मनाई जा रही है। इस अवसर पर सुहागिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर निर्जला व्रत रखती हैं। लखनऊ के झूलेलाल वाटिका पर भव्य गणेश उत्सव का शुभारंभ होगा। गोमती के किनारे आज से शुरू होकर 25 सितंबर तक चलने वाले इस गणेश उत्सव में 13000 स्क्वायर फीट का वातानुकूलित वाटर प्रूफ पंडाल बनाया गया है जहां भक्त बैठेंगे और गजानन की चिट्ठी लिखेंगे। उधर पूर्वी उत्तर प्रदेश में कजरी तीज पर्व आज मनाया जायेगा, इस दिन सुहागिन महिलाएं शिव-पार्वती की पूजा करेंगी और निर्जला व्रत रखेंगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज फिलीपींस की राजधानी मनीला में 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में भाग…
मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिणी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव का…
उत्तराखंड में इस वर्ष की चारधाम यात्रा का समापन कल बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल…
भारत को फिर से अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ-आईटीयू परिषद का सदस्य चुना गया है। कतर की…
भारत-थाईलैंड संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की 14वीं बैठक 16 नवंबर 2026 को थाईलैंड के नोंथाबुरी…
भारत-बेलारूस व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर अंतर-सरकारी आयोग का 12वां सत्र 16…