भारत ने ओमान तट के पास वाणिज्यिक पोत एमटी एल गाईया पर कल हुए हमले की कड़ी निंदा की है। ओमान स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि अब तक चालक दल के 13 भारतीय सदस्यों को बचा लिया गया है। एक भारतीय नागरिक की तलाश जारी है। दूतावास ने कहा कि जारी खोज तथा बचाव अभियान में ओमान के अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है। दूतावास ने भारतीय नागरिकों को बचाने में सहयोग के लिए ओमान के अधिकारियों का आभार भी व्यक्त किया है। भारत ने तनाव को तत्काल कम करने और क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए बातचीत और कूटनीति का रास्ता अपनाने की अपील दोहराई। भारत ने कहा कि वाणिज्यिक जहाजों, नाविकों, नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना अस्वीकार्य है। दूतावास ने क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों के माध्यम से निर्बाध और सुरक्षित आवाजाही और वाणिज्य के प्रवाह को जल्द से जल्द बहाल करने का भी आह्वान किया।
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…
भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्तावित व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…
एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भगवान महावीर स्मारक समिति…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय कंपनी सचिव…
वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…