गणेश चतुर्थी का त्यौहार आज समूचे देश में धार्मिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के साथ इस त्यौहार को मनाने और एक स्वच्छ, हरित तथा समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने का आग्रह किया है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कामना की कि यह पवित्र अवसर सभी के जीवन को श्रद्धा और आस्था से भरेगा और शुभ संदेश लेकर आएगा। ये दिन गणेश भगवान के जन्म का प्रतीक है, जो बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य को दर्शाते हैं।
महाराष्ट्र में कल से गणपति महोत्सव की धूम शुरू हो गयी। लोग घरों और पंडालों में भक्ति और उत्साह के साथ अपने प्रिय गणपति बप्पा का ढोल-ताशों के बीच स्वागत कर रहे हैं। इस वर्ष बॉम्बे हाई कोर्ट ने निर्देश दिया है कि प्लास्टर ऑफ़ पेरिस से बनी उन गणपति मूर्तियों, जिनकी लंबाई 6 फीट से कम है, का विसर्जन अनिवार्य रूप से कृत्रिम जलाशयों में किया जाना है। त्योहार के दौरान रेलवे द्वारा कई विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की गई है।
गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…
भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है।…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…
भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…
भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…
भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…