insamachar

आज की ताजा खबर

festival of Makar Sankranti is being celebrated with great enthusiasm in Uttar Pradesh today
भारत

उत्तर प्रदेश में आज मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है

उत्तर प्रदेश में आज मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। भीषण शीत लहर और कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालु मकर संक्रांति के अवसर पर पवित्र नदियों में स्नान कर रहे हैं।

मकर संक्रांति का पावन मुहुर्त शुरू हो जाने के बाद कल शाम से ही साधु–संतों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु राज्य की पवित्र नदियों में स्नान कर रहे हैं। गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पवित्र संगम पर प्रयागराज में लगभग डेढ़ महीने तक चलने वाले माघ मेले का ये दूसरा बड़ा स्नान माना जाता है। आज के दिन दान का भी विशेष महत्व है। प्रशासन, रेलवे और परिवहन विभाग ने श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।

माघ मेले के दौरान गंगा में साफ जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कानपुर के गंगा बैराज से प्रतिदिन 8000 क्यूसेक जल छोड़ा जा रहा है। प्रयागराज में दोनों नदियों में गिरने वाली सभी 81 नालियों को नियंत्रित किया जा चुका है। कई आश्रमों में पांरपरिक खिचड़ी भोज भी आयोजित किये जायेंगे। मुख्मयंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रह्म मुहूर्त में गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में विशेष पूजा की और खिचड़ी का प्रसाद चढ़ाया जिसके बाद यहां प्रसिद्ध खिचड़ी मेला शुरू हो गया।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *