भारत

विजयदशमी का पर्व पूरे देश में आस्‍था और उत्‍साह के साथ मनाया जा रहा है।

विजय दशमी का पर्व आज आस्था और उल्लास से मनाया जा रहा है। यह दिन नवरात्र अनुष्ठान और दुर्गा पूजा के समापन तथा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विजय दशमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकानाएं दी हैं।

राष्‍ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि दशहरे का उत्‍सव अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है तथा सत्‍य और न्‍याय का पथ अपनाने की प्रेरणा देता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विजयादशमी के पावन अवसर पर देश भर के नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। एक्स पर अलग-अलग पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने कहा: “विजयादशमी बुराई और असत्य पर अच्छाई और सत्य की विजय का प्रतीक है। मेरी कामना है कि इस पावन अवसर पर हर किसी को साहस, बुद्धि और भक्ति के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने की प्रेरणा मिले। देशभर के मेरे परिवारजनों को विजयादशमी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”

Editor

Recent Posts

पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच ईरान ने अमेरिका के 48 घंटे के युद्धविराम के प्रस्ताव को खारिज कर दिया

ईरान ने अमरीका के 48 घंटे के युद्धविराम के प्रस्ताव को औपचारिक रूप से खारिज…

3 मिनट ago

भारतीय ध्वज वाला एलपीजी टैंकर ग्रीन सानवी युद्धग्रस्त होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर स्‍वदेश पहुंच रहा है

भारतीय ध्वज वाला एलपीजी टैंकर, ग्रीन सानवी युद्धग्रस्त होर्मुज जल-डमरू-मध्य को सुरक्षित रूप से पार…

7 मिनट ago

उत्तर प्रदेश पुलिस ने पाकिस्तान के ISI से जुड़े आतंकी मॉड्यूल के चार सदस्यों को लखनऊ से गिरफ्तार किया

उत्तर प्रदेश पुलिस ने पाकिस्तान के आईएसआई से जुड़े आतंकी मॉड्यूल के चार सदस्यों को…

9 मिनट ago

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए चार हजार 660 सहायक मतदान केंद्रों के निर्माण को मंजूरी दी

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में मतदाताओं की सुविधा के लिए चार हजार छह सौ…

11 मिनट ago

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने केंद्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी एवं अनुसंधान संस्थान (CFTRI) में बीआईआरएसी-बायोनेस्ट इनक्यूबेशन सेंटर का उद्घाटन किया

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने केंद्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी एवं अनुसंधान संस्थान…

13 मिनट ago

असम, पश्चिम बंगाल, केरलम, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार तेज

असम, पश्चिम बंगाल, केरलम, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार तेज हो…

7 घंटे ago