insamachar

आज की ताजा खबर

FIFA World Cup 2026
Current Affairs खेल

फीफा विश्व कप 2026 का आज से आगाज, 48 टीमें ले रही भाग

फीफा विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट आज से मैक्सिकों सिटी में रंगारंग कार्यक्रम के साथ शुरू हो रहा है। यह टूर्नामेंट 19 जुलाई तक अमरीका, कनाडा और मैक्सिको में आयोजित किया जाएगा।

उद्घाटन मैच में आज ग्रुप ए में मेजबान मेक्सिको का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। भारतीय समयानुसार यह मैच रात साढे बारह बजे से शुरू होगा।

फीफा विश्व कप का यह अब तक का सबसे बड़ा संस्करण है। इसमें पहली बार 48 टीम भाग ले रही हैं। पहले के संस्करणों में 32 टीम शामिल होती थीं। मेजबान देश अमरीका, कनाडा और मैक्सिको को विश्‍व कप में सीधे प्रवेश मिला है। यह विश्व कप इतिहास के सबसे चुनौतीपूर्ण विश्व कप में से एक होने की भी संभावना है, जिसमें टीमों को तीन देशों में कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा, जिनमें लंबी यात्राएं, बदलती जलवायु और बदलते समय क्षेत्र शामिल हैं। विश्‍वकप के इतिहास में अब तक ब्राजील, इटली, जर्मनी, स्पेन, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और उरुग्वे ने फीफा ट्रॉफी जीती है। अन्‍य 45 टीमों ने दो वर्ष लंबे क्वालीफाइंग अभियान के जरिए अपनी जगह बनाई है। टूर्नामेंट में 12 ग्रुप हैं, प्रत्येक ग्रुप में चार-चार टीमें शामिल हैं। हर ग्रुप की शीर्ष दो टीम सीधे नॉकआउट चरण में प्रवेश करेंगी। प्रतियोगिता में कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें 72 ग्रुप स्टेज और 32 नॉकआउट मुकाबले शामिल होंगे। फाइनल 19 जुलाई को खेला जाएगा।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *