पश्चिम एशिया संघर्ष में तनाव के बीच अमरीकी सेना ने ईरान में कई ठिकानों पर हमले किए
पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमरीका ने कल ईरान के कई ठिकानों पर हवाई हमले किए। अमरीकी सेना ने बताया कि ये हमले ईरान की लगातार आक्रामक गतिविधियों के जवाब में किए गए हैं।
अमरीकी हमलों का यह दूसरा दिन है। इससे कुछ घंटे पहले ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमरीकी सैन्य ठिकानों पर हमले किये। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि बातचीत में गतिरोध के लिए ईरान को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। वहीं संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत ने कहा कि ईरान धमकी और दबाव के बीच किसी तरह की बातचीत नहीं करेगा।
इस बीच ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स-आई.आर.जी.सी. ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को सभी जहाजों और तेल टैंकरों के लिए बंद कर दिया गया है। संघर्ष के कारण वैश्विक तेल बाजार पर भी असर पड़ा है। कच्चे तेल की कीमत 93 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई है।





