अंतर्राष्ट्रीय

मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता का फाइनल आज शाम हैदराबाद में होगा

मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता का फाइनल आज शाम हैदराबाद में होगा। प्रतियोगिता में दुनिया भर की कुल 108 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दस प्रतिभागियों में से 5 सुंदरियों को फाइनल के लिये चुना जाएगा।

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के भव्य समापन में उत्‍कर्षट प्रदर्शन, प्रेरक कहानियां और प्रतिष्ठित मिस वर्ल्ड के ताज के लिए कडी प्रतिस्पर्धा शामिल है। बॉलीवुड सितारों का प्रदर्शन, मिस वर्ल्ड 2017, मानुषी छिल्लर की विशेष प्रस्‍तुति और लोकप्रिय अभिनेता सोनू सूद को मिस वर्ल्ड ह्यूमैनिटेरियन पुरस्कार प्रदान करना आज शाम के कुछ मुख्य आकर्षण हैं।

टॉप मॉडल, ब्यूटी विद अ परपज, मल्टीमीडिया, स्पोर्ट्स और टैलेंट जैसी विभिन्न चुनौतियों में भारत की नंदिनी गुप्ता सहित 16 प्रतिभागी पहले ही शीर्ष 40 में जगह बना चुकी हैं। निर्णायक मंडल शेष 24 का चयन करेगा। शुरुआत में शीर्ष 5 और फिर प्रत्येक महाद्वीप से 2 प्रतिभागियों को चुना जाएगा और केवल चार प्रतिभागियों को अंतिम प्रश्न का सामना करना होगा।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब में मौजूदा स्थिति को देखते हुए रियाद में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…

59 मिनट ago

शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद अमरीका को भारत का वस्तु निर्यात करीब 51 अरब डॉलर हुआ

सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…

1 घंटा ago

NEET-PG 2026 में पारदर्शिता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और एनएमसी से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…

1 घंटा ago

सुप्रीम कोर्ट ने SIR के विरोध में मार्च को लेकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…

2 घंटे ago

सरकार ने 1 नवम्‍बर से मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए फोन करने वाले का नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य किया

सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…

2 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के निर्देश दिए

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…

2 घंटे ago