आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 31 मई 2025

दुश्‍मन कहीं भी हो, हौंक दिया जाएगा, कानपुर से प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के इन शब्‍दों को दैनिक जागरण, अमर उजाला, राष्‍ट्रीय सहारा और राजस्‍थान पत्रिका ने सुर्खी बनाया है। वहीं वीर अर्जुन और दैनिक भास्‍कर ने प्रधानमंत्री के हवाले से लिखा है- आतंकवाद सांप की तरह, फन उठाने पर कुचल दिया जाएगा।

हरिभूमि और राजस्‍थान पत्रिका ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बयान को सुर्खी बनाते हुए लिखा है- अगर ऑपरेशन सिंदूर में नौसेना फॉर्म में आ जाती तो पाकिस्‍तान के चार टुकडे हो जाते।

दैनिक ट्रिब्‍यून ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के इन शब्‍दों को सचित्र प्रकाशित किया है- धारा 370 हटने के बाद जम्‍मू-कश्‍मीर में आयी खुशहाली।

नवभारत टाइम्‍स की सुर्खी है- ग्‍लोबल मुश्किलों में भी चमकी भारतीय इकॉनमी, चौथी तिमाही में सात दशमलव चार प्रतिशत की दर से बढी अर्थव्‍यवस्‍था।

इकोनॉमिक टाइम्‍स के अनुसार ऑटो डेबिट पेमेंट फेल हुआ तो देनी होगी ज्‍यादा पेनल्‍टी, कल से नए नियम लागू होंगे।

पंजाब केसरी की खबर है- जजों पर अपमानजनक टिप्‍पणी करने वाले यूट्यूबर पर अवमानना का केस।

अमर उजाला और राष्‍ट्रीय सहारा के अनुसार दिल्‍ली की वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए ऊंची इमारतों पर एंटी-स्‍मॉग गन साल भर लगाना अनिवार्य।

Editor

Recent Posts

बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक CRR को मौजूदा 90% के बजाए 99% पर बनाए रखने की आवश्यकता होगी: आरबीआई

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक नकद आरक्षित…

2 घंटे ago

एनआईए ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट में हमले की जांच के लिए मामला दर्ज किया

राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (एनआईए) ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट…

2 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे संस्करण के प्रतिभागियों को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना केन्द्र जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे…

2 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारत पड़ोसी देशों और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रमों पर कडी नज़र रख रहा है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक युद्ध और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में हो…

4 घंटे ago

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में जम्मू-कश्मीर के बारे में झूठ और भ्रामक जानकारी फैलाने के लिए पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ और गलत अफवाहें फैलाने के लिए…

4 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने एम्स देवघर का दूसरा दीक्षांत समारोह संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज झारखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के…

4 घंटे ago