Categories: बिज़नेस

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मणिपुर के लिए 500 करोड़ रुपये की आकस्मिक निधि की घोषणा की

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामण ने मणिपुर के लिए आकस्मिक निधि बनाने के लिए 500 करोड़ रुपये की राशि की घोषणा की है। उन्होंने कल लोकसभा में कहा कि केन्‍द्र मणिपुर की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए हर संभव वित्तीय सहायता प्रदान कर रहा है। वे लोकसभा में ‘मणिपुर विनियोग विधेयक, 2025’ और ‘मणिपुर विनियोग (लेखानुदान) विधेयक, 2025’ पर चर्चा का जवाब दे रही थीं। दोनों विधेयकों को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया।

निर्मला सीतारमण ने कहा कि कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मणिपुर में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि मणिपुर में राहत शिविरों के संचालन के लिए चार सौ करोड़ रुपये प्रदान किए गए हैं और प्रधानमंत्री आवास योजना-पीएमएवाई के तहत विस्थापित लोगों को आवास के लिए सात हजार घरों को मंजूरी दी गई है। मणिपुर में फिलहाल राष्ट्रपति शासन लागू है। वित्त मंत्री ने सोमवार को संसद में 2025-26 के लिए मणिपुर का बजट पेश किया था।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

1 घंटा ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

2 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

2 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

2 घंटे ago