बिज़नेस

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकों को कोर बैंकिंग, जमा और उधार निधि जुटाने पर ध्यान केंद्रित करने को कहा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने बैंकों में कोर बैंकिंग पर विशेष ध्‍यान देने पर जोर दिया है। आज नई दिल्ली में रिजर्व बैंक के केंद्रीय निदेशक मंडल की बैठक में वित्‍तमंत्री ने बैंकों से जमा और उधारी राशि से संबंधित प्रमुख कार्यों को प्राथमिकता देने को कहा।

रिजर्व बैंक भी और सरकार भी बार बार बैंकों को कह रहे हैं कि आप आपके कोर बिजनेस एक्टिविटी के ऊपर जरा ज्यादा ध्यान दें और थोडा सख्ती से डिपोजिट कलेक्ट करें फिर लैंड भी करें। क्योंकी बैंकिग को कोर एक्टिविटी यही है। बाद में कोई कुछ चार-पांच विषय नया पोर्टफोलियो है सब जोड सकते हैं मगर आपके कोर बिजनेस डिपोजिट कलैक्शन और लेंडिग मनी है।

वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार बैंकिंग नियम संशोधन ला रही है जिसका लंबे समय से इंतजार था। उन्होंने कहा कि संशोधनों में सहकारी बैंकिंग क्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण पुनर्गठन संशोधन शामिल हैं। उन्‍होंने कहा कि नामांकन प्रावधानों की शुरूआत एक ग्राहक-अनुकूल कदम है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि ग्राहकों के पास व्यक्तियों को नामांकित करने का विकल्प है और नामांकित व्यक्ति आसानी से अपने उचित अधिकारों का दावा कर सकता है।

इस अवसर पर रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि बैंक ब्‍याज दरों पर फैसला लेने के लिए स्‍वतंत्र है। उन्‍होंने कहा कि जमा और उधारी पर ब्‍याज दर विनियमित होते रहते हैं।

Editor

Recent Posts

निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श आचार संहिता के अनुरूप विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए

निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श…

10 घंटे ago

सरकार ने राष्ट्रीय पीएनजी अभियान के दूसरे चरण की अवधि 30 जून तक बढ़ाई

देश भर में प्राकृतिक गैस -पीएनजी के विस्तार में तेजी बनाए रखने के लिए सरकार…

11 घंटे ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में…

11 घंटे ago

INS त्रिकंद ने मोजाम्बिक के मापुटो में अपना बंदरगाह प्रवास पूरा किया

भारतीय नौसेना में अग्रिम पंक्ति के निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद ने 29 मार्च, 2026…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद  में केन्स सेमीकंडक्टर के ओएसएटी संयंत्र का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद में Kaynes Technology के सेमीकंडक्टर प्लांट का…

13 घंटे ago