वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को आईएमएफ की प्रथम उप प्रबंध निदेशक गीता गोपीनाथ के साथ बैठक की। इस दौरान निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के साथ अपने सहयोग को बढ़ाने के लिए और अधिक तरीके तलाशने को तैयार है। बैठक में गीता गोपीनाथ ने राजकोषीय समेकन के लिए भारत सरकार के उपायों के लिए वित्त मंत्री को बधाई दी।
वित्त मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ”वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत आईएमएफ के साथ अपने संबंधों और निरंतर जुड़ाव को बहुत महत्व देता है। भविष्य में भारत सरकार आईएमएफ के साथ अपने सहयोग को बढ़ाने के लिए और अधिक तरीके तलाशने को तैयार है।” भारतीय अर्थव्यवस्था की जीवंतता का जिक्र करते हुए गोपीनाथ ने आईएमएफ के साथ भारत के मजबूत संबंधों की सराहना की।
यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने के लिए अमरीका, यूक्रेन और रूस आज अबूधाबी में बातचीत…
अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा है कि मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी…
ब्रिटेन के लेखक एम जॉन हैरिसन को उनके व्यंग्यात्मक उपन्यास द एंड ऑफ एवरीथिंग के…
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री धाम के कपाट आज दोपहर 12 बजकर 5…
गोवर्धन पूजा आज देशभर में मनाई जा रही है। उत्तर प्रदेश में स्थानीय लोगों के…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल शाम रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से…