बिहार में पटना और कई अन्य जिलों में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे नए इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। आपदा प्रबंधन विभाग ने गंगा के बढ़ते जलस्तर को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार पटना के गांधी घाट पर आज रात और मोकामा के हाथीदह में कल दोपहर गंगा का जलस्तर उच्चतम बाढ़ स्तर को पार कर सकता है। भोजपुर, पटना, सारण, वैशाली, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद के नदी किनारे तथा निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और जोखिम से बचने की अपील की गई है। आपात स्थिति में राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के 1070 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…
केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…
राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…
देश की नैदानिक अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक परीक्षणों में देश की…
आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…