insamachar

आज की ताजा खबर

Finance Minister Nirmala Sitharaman today inaugurated the new campus of the Indian Institute of Gems and Jewellery in Udupi, Karnataka.
भारत

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज कर्नाटक के उडुपी में भारतीय रत्न और आभूषण संस्थान के नए परिसर का उद्घाटन किया

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज कर्नाटक के उडुपी में भारतीय रत्न और आभूषण संस्थान के नए परिसर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर वित्त मंत्री ने कहा कि यह नया प्रशिक्षण संस्थान युवाओं और युवा उद्यमियों को व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करेगा। संस्थान में आभूषण निर्माण, कंप्यूटर डिजायनिंग, ढलाई, परीक्षण और फिनिशिंग के लिए 41 मशीनें और उत्पादन सुविधाएं मौजूद हैं। इस अवसर पर प्रयोगशाला हीरा प्रौद्योगिकी में विशेष प्रमाणन कार्यक्रम के लिये भारतीय रत्न और आभूषण संस्थान तथा आई.आई.टी मद्रास के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी किया गया।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *