भारत

पहला अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आज देहरादून में होगा

अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी शिखर सम्मेलन आज देहरादून में आयोजित किया जाएगा। दिन भर चलने वाले इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। 17 देशों के 60 से अधिक प्रवासी उत्तराखंडियों ने शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अपना पंजीकरण कराया है।

उत्तराखंड में पहली बार हो रहे इस सम्मेलन का उद्देश्य विदेशों में रहने वाले प्रवासियों के ज्ञान और अनुभव का लाभ उठाकर राज्य के विकास को गति देना है। सम्मेलन के दौरान निवेश, हॉस्पिटैलिटी, वेलनेस, कौशल विकास, विदेश में रोजगार, उच्च शिक्षा और जड़ी-बूटियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा होगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विदेश दौरे के दौरान प्रवासी उत्तराखंडियों से मुलाकात के बाद इस सम्मेलन की परिकल्पना की थी। इस सम्मेलन से उत्तराखंड में निवेश और विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है, जिससे पर्यटन, शिक्षा, रोजगार और कृषि क्षेत्रों को मजबूती प्रदान की जा सकेगी।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

8 घंटे ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

8 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

9 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

9 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

10 घंटे ago