आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 12 जनवरी 2025

गृह मंत्री अमित शाह का बयान डार्क वेब और क्रिप्‍टो करेंसी देश के लिए चुनौती है – राष्‍ट्रीय सहारा की पहली खबर है। पत्र लिखता है – मादक पदार्थों की तस्‍करी और राष्‍ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्रीय सम्‍मेलन में अमित शाह ने कहा कि सरकार ने न केवल मादक पदार्थों के कई नेटवर्क को खत्‍म करने में सफलता पाई है, बल्कि उनसे जुडे आतंकवाद को भी नष्‍ट किया है।

अयोध्‍या में रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा के एक वर्ष पूरा होने पर अमर उजाला ने सुर्खी बनाई है- वैदिक मंत्रोचार के बीच रामलला का पंचामृत से अभिषेक। पत्र के अनुसार अयोध्‍या में जिस मुहुर्त में बालकराम की हुई थी प्राण प्रतिष्‍ठा उसी शुभ घडी में महाआरती।

देश में 52 प्रतिशत हिस्‍से में भू-जल बढ़ा, दोहन में कमी – हिन्‍दुस्‍तान की खबर है। पत्र लिखता है – जल संरक्षण के लिए किये जा रहे प्रयासों के परिणाम अब जमीन पर दिखने लगे हैं।

राष्‍ट्रीय युवा दिवस पर लगभग सभी अखबारों ने लगभग विशेष आलेख दिये हैं। देशबंधु की खास खबर है देश की सबसे ऊंची हवाई पट्टी आपात लैंडिंग के लिए तैयार। पत्र के अनुसार लद्दाख के न्‍योमा में अगस्‍त तक उतरेंगे सभी लडाकू विमान।

कल से शुरू हो रहे महाकुंभ पर दैनिक भास्‍कर कहता है – 45 दिन तक रोज लांखों मंत्र-जाप और आहुतियां होंगी। पत्र के अनुसार हजारों साधु संतों और सिद्ध योगियों के तप से आलौकिक होगा गंगा – यमुना – सरस्‍वती का संगम।

राष्‍ट्रीय राजधानी में कल हुई बारिश पर नवभारत टाइम्‍स की टिप्‍पणी है – घने कोहरे के साथ हुई सुबह, दोपहर से रात तक बारिश।

हिन्‍दुस्‍तान कहता है – पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बदला मौसम। आज कई राज्‍यों में बारिश की चेतावनी जारी। पत्र के अनुसार – पहाडों से बर्फ-बारी से कांपा उत्‍तर भारत।

Editor

Recent Posts

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…

1 घंटा ago

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…

2 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे के 6 किमी लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना के लिए 122 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे की 6 किलोमीटर लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना को…

2 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने वाराणसी मंडल के 614.75 किलोमीटर मार्ग पर ‘कवच 4.0’ के लिए 223 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

स्वदेशी तकनीक के ज़रिए रेलवे सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम…

2 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार – CT (आतंकवाद-रोधी) नीति और रणनीति’ पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति…

2 घंटे ago