भारत और श्रीलंका के बीच कृषि पर संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की पहली बैठक आज नई दिल्ली में कृषि भवन आयोजित हुई। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी और श्रीलंका सरकार के कृषि, पशुधन, भूमि एवं सिंचाई मंत्रालय के सचिव डी.पी. विक्रमसिंघे ने बैठक की सह-अध्यक्षता की।
दोनों देशों ने कृषि मशीनीकरण, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, बीज क्षेत्र विकास, कृषि-उद्यमिता, कृषि शिक्षा, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, बाज़ार पहुँच और जलवायु-अनुकूल कृषि सहित प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की। संयुक्त अनुसंधान और क्षमता निर्माण के अवसरों की भी खोज की गई।
बैठक में डिजिटल कृषि, फसल बीमा और कृषि-स्टार्टअप जैसी पहलों पर भी चर्चा हुई। श्रीलंका के प्रतिनिधिमंडल ने भारत के कृषि अनुसंधान और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र की जानकारी प्राप्त करने के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई), पूसा, नई दिल्ली का दौरा किया।
चर्चा में दोनों देशों में खाद्य एवं पोषण सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सहयोग को मजबूत करने की भारत और श्रीलंका की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई।
श्रीलंका के प्रतिनिधिमंडल में कृषि विभाग की अतिरिक्त महानिदेशक (विकास) जी.जी.वी. श्यामली , कृषि, पशुधन, भूमि एवं सिंचाई मंत्रालय में निदेशक (पशुधन विकास) बी.एस.एस. परेरा और श्रीलंका उच्चायोग में काउंसलर गेशान शामिल थे।
बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग (डीएएंडएफडब्ल्यू) , पीपीवीएफआरए के अध्यक्ष, कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (डीएआरई) , भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) और विदेश मंत्रालय (एमईए) के संयुक्त सचिव भी शामिल हुए।
बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में एक बार फिर हवा का कम दबाव का क्षेत्र…
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थियों का विरोध प्रदर्शन और तेज…
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए ने इस वर्ष जून में हुई यूजीसी-नेट परीक्षा के 84 विषयों के…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज चेन्नई के पास चेंगलपट्टू के कट्टनकुलथुर में स्थित एसआरएम…
16 अगस्त 2026 को लगभग 0930 बजे, श्री कमलेश केदारनाथ राय नामक एक यात्री जो…