भारत

चिकित्सा पेशेवरों के सुरक्षा प्रदान करने के लिए सर्वोच्‍च न्‍यायालय के द्वारा गठित एनटीएफ की पहली बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

देश में चिकित्सा पेशेवरों को कामकाज की जगहों पर सुरक्षा प्रदान करने के लिए सर्वोच्‍च न्‍यायालय द्वारा गठित राष्ट्रीय कार्यबल, एनटीएफ की पहली बैठक आज नई दिल्ली में आयोजित की गई। कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता हुई इस बैठक में गृह सचिव और स्वास्थ्य सचिव समेत सभी सदस्य उपस्थित थे। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और सदस्यों ने अपने सुझाव दिए।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने चिकित्‍सा पेशवरों की सुरक्षा के बारे में देशभर से व्यक्तियों और विभिन्न हितधारकों से सुझाव आमंत्रित करने के लिए एन टी एफ के लिए सुझाव शीर्षक से एक राष्ट्रीय पोर्टल बनाया है। मंत्रालय ने राज्य सरकारों से उनके यहां चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी देने का अनुरोध भी किया है।

पोर्टल पर प्राप्त सुझावों को स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय राष्ट्रीय कार्यबल के सदस्यों के विचारार्थ भेजेगा। एनटीएफ सदस्यों के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव विभिन्न प्रमुख हितधारकों के साथ व्यापक परामर्श करेंगे। एनटीएफ सदस्यों ने बताया कि कई हितधारकों ने उनसे सीधे संपर्क किया है और व्यक्तिगत रूप से उन्‍हें लगभग तीन सौ से चार सौ सुझाव प्राप्त हुए हैं।

राज्य के मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों के साथ चिकित्सा पेशेवरों की सुरक्षा के संबंध में अल्पकालिक उपायों पर चर्चा के लिए कल वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक भी होगी। इसकी सह-अध्यक्षता केंद्रीय गृह सचिव और केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव करेंगे।

Editor

Recent Posts

अंतररष्‍ट्रीय शांति-सुरक्षा और संपर्क सुविधा उभरती शक्तियों के लिए महत्‍वपूर्ण एजेंडा: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्‍ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…

2 घंटे ago

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर बातचीत का पांचवा दौर शुरू करेंगे

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…

2 घंटे ago

एशिया खेल 2026 का समापन, भारत ने 85 मेडल के साथ पदक तालिका में हासिल किया चौथा स्थान

एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…

2 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में महापर्व क्षमापना समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भगवान महावीर स्मारक समिति…

2 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भारत मंडपम में ICSI के 58वें स्थापना दिवस को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय कंपनी सचिव…

2 घंटे ago

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…

6 घंटे ago