भारत और श्रीलंका के बीच पहला एकदिवसीय क्रिकेट मैच कल रात कोलंबो में रोमांचक टाई में समाप्त हुआ। 231 रन के लक्ष्य के जवाब में भारत ने 47 ओवर और पांच गेंदों में सभी विकेट खोकर श्रीलंका के स्कोर की बराबरी की। कप्तान रोहित शर्मा ने 47 गेंदों में 58 रन बनाए, अक्षर पटेल ने 57 गेंदों में 33 और के.एल. राहुल ने 43 गेंदों में 31 रन जोड़े। श्रीलंका के वानिन्दु हसरंगा और चरिथ असलंका ने तीन-तीन विकेट लिए।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 230 रन बनाए। दुनिथ वेल्लालगे 67 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। भारत के अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए। तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला का दूसरा मैच कल कोलंबो में खेला जायेगा।
सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और…
राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…
भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…
66वें राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…
आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…
धान कटाई के मौजूदा सीजन में पराली (फसल अवशेष) प्रबंधन को मिशन मोड में अमलीजामा…