भारत

दिल्ली-NCR में वायु गुणवत्ता खराब होने के बाद पहले चरण के उपाय लागू किए गए

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सी.ए.क्यू.एम.) ने ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान यानी ग्रैप-एक के पहले चरण को लागू कर दिया है।

आयोग ने कहा कि मंगलवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 179 दर्ज किया गया था, जो मध्यम श्रेणी में आता है। बुधवार को दोपहर दो बजे यह बढ़कर 244 हो गया, जो खराब श्रेणी में है। आयोग ने कहा कि मौसम विभाग और भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में भी वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में रहने की आशंका है।

ग्रैप-एक के तहत होटल, रेस्तरां और खुले भोजनालयों के तंदूर में ईंधन के रूप में कोयले और लकड़ी के इस्तेमाल पर रोक लगाई गई है। वहीं, डीजल जनरेटर का इस्तेमाल केवल आपातकालीन या आवश्यक परिस्थितियों में किया जा सकेगा।

ग्रैप वायु प्रदूषण को और बढ़ने से रोकने के लिए लागू किए जाने वाले आपातकालीन उपायों की एक व्यवस्था है। इसके तहत वायु गुणवत्ता सूचकांक 201 से 300 के बीच होने पर पहला चरण, 301 से 400 के बीच दूसरा चरण और 401 से 450 के बीच तीसरा चरण लागू किया जाता है। सूचकांक 450 से ऊपर जाने पर चौथा चरण लागू होता है।

Editor

Recent Posts

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 श्रृंखला का पहला मैच आज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 श्रृंखला का पहला मैच आज न्यूजीलैंड…

27 मिनट ago

मौसम विभाग ने केरलम के सभी जिलों में आज बारिश की चेतावनी दी

केरलम के सभी जिलों में आज बारिश की चेतावनी दी गई है। केरलम के एर्नाकुलम,…

31 मिनट ago

संयुक्त राष्ट्र ने दी चेतावनी, ‘अल नीनो’ से दुनिया भर में अर्थव्यवस्था को लग सकता है बड़ा झटका

संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि प्राकृतिक जलवायु घटना ‘अल नीनो’ से दुनिया भर…

34 मिनट ago

दिल्ली में ग्रैप-1 लागू होने के बाद कार्यदिवसों में आज से 20 अतिरिक्त फेरे लगाएगी दिल्ली मेट्रो

दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान-एक यानी ग्रैप-1 लागू होने के बाद, दिल्ली मेट्रो रेल…

42 मिनट ago

यूनेस्को ने भारत के तीन नए स्थलों को विश्व धरोहरों की अस्थायी सूची में शामिल किया

यूनेस्को के विश्व धरोहर केंद्र ने भारत के तीन नए स्थलों को विश्व धरोहरों की…

17 घंटे ago