खेल

खेलो इंडिया गेम्‍स के शीतकालीन सत्र का पहला चरण आज से लद्दाख के लेह में शुरू होगा

खेलो इंडिया गेम्‍स के शीतकालीन सत्र का छठा संस्करण आज से लद्दाख के लेह शहर में शुरू होगा। इसमें देशभर से लगभग एक हजार प्रतिभागी हिस्‍सा लेंगे। इनमें चार सौ 72 खिलाड़ी शामिल हैं। इस बार खेलों का मुख्य आकर्षण, आइस हॉकी और स्केटिंग स्‍पर्धाएं होंगी।

खेलो इंडिया गेम्‍स के शीतकालीन सत्र का उद्घाटन समारोह आज लेह के एन.डी.एस. आइस हॉकी रिंग में होगा। खेलों में मौजूदा स्‍पीड स्‍केटिंग और शॉर्ट ट्रैकिंग स्‍केटिंग के अलावा, इस बार फिगर स्‍केटिंग को भी ओलिंपिक खेलों के रूप में शामिल किया गया है। राष्‍ट्रीय स्‍तर के इन खेलों का आयोजन, वर्ष 2020 से खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत किया जा रहा है। लद्दाख अब तक इन खेलों की मेजबानी करता आ रहा है। आइस हॉकी प्रति‍योगिताएं एन.डी.एस. आईस हॉकी स्‍टेडियम और फ्यांग में लद्दाख स्‍काउट रेजिमेंटल सेंटर के आइस हॉकी रिंग में आयोजित की जाएंगी जबकि आइस स्‍केटिंग प्रतियोगिताएं गुफुक फ्रोज़न पॉन्‍ड में खेली जाएंगी। समापन समारोह 26 जनवरी को होगा।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

8 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

8 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

8 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

11 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

11 घंटे ago