भारत

सेना अस्पताल (आर एंड आर) में पहली सोल्जरथॉन का आयोजन, वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए 5,000 से अधिक धावकों ने लिया भाग

नई दिल्ली स्थित सेना अस्पताल (रिसर्च एंड रेफरल) में 20 अप्रैल, 2025 को आयोजित पहली सोल्जरथॉन ‘रन फॉर सोल्जर्स और रन विद सोल्जर्स’ में एक साथ 5,000 से अधिक धावकों ने भाग लिया। सशस्त्र बलों के बहादुर नायकों के लिए यह सच्ची श्रद्धांजलि है। इस कार्यक्रम का आयोजन सेना अस्पताल (आर एंड आर) और फिटिस्तान – एक फिट भारत की ओर से संयुक्त रूप से किया गया। एकता और राष्ट्रीय गौरव के उत्सव के रूप में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों, जवानों, आम नागरिकों, छात्रों और फिटनेस के प्रति उत्साही लोगों ने मिलकर भाग लिया।

इस सोल्जरथॉन में तीन श्रेणियों में दौड़ आयोजित की गई – निर्धारित समय में 10 किलोमीटर की दौड़, 5 किलोमीटर की आनंददायक दौड़ और 3 किलोमीटर की पैदल यात्रा। इन श्रेणियों में दौड़ का आयोजन सामूहिक भागीदारी और समावेशिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया था। इस दौरान आम धावकों ने भारतीय सेना के जवानों के साथ दौड़ लगाई जिनका अनुशासन, दृढ़ संकल्प और सेवा की भावना प्रेरणादायक है।

मिजोरम के राज्यपाल जनरल (डॉ) वीके सिंह (सेवानिवृत्त) ने नौसेना अध्यक्ष, उप सेनाध्यक्ष, सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा के महानिदेशक, दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग, डीजीएमएस (नौसेना), डीजीएमएस (वायुसेना) और सेना अस्पताल (आर एंड आर) के कमांडेंट के साथ देशभक्ति की भावना और भावभीनी श्रद्धांजलि के माहौल में हरी झंडी दिखाकर आधिकारिक तौर पर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

पुणे के किरकी में पैराप्लेजिक रिहैबिलिटेशन सेंटर के सहायतार्थ धन जुटाने के एक बड़े उद्देश्य की पूर्ति इस कार्यक्रम के माध्यम से की गई। यह संस्था ड्यूटी के दौरान घायल सैनिकों के लिए विशेष देखभाल, चिकित्सा और सहायता प्रदान करती है। कार्यक्रम को मिले भरपूर समर्थन से निस्वार्थ भाव से राष्ट्र की सेवा करने वालों के लिए राष्ट्र और समाज के प्रतिदान की साझा प्रतिबद्धता भी मजबूत हुई।

Editor

Recent Posts

दिव्यांगजनों की प्रतिभा, उपलब्धियों और आकांक्षाओं का जश्न मनाने के लिए आज राष्ट्रपति भवन में ‘पर्पल फेस्ट’ का आयोजन किया गया

दिव्यांगजनों की प्रतिभा, उपलब्धियों और आकांक्षाओं का जश्न मनाने के लिए आज राष्ट्रपति भवन में…

1 घंटा ago

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उद्योग जगत से भारत-EFTA व्यापार एवं आर्थिक साझेदारी समझौते (TEPA) का लाभ उठाने का आग्रह किया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज उद्योग जगत के नेताओं से भारत-ईएफटीए…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी ने देश भर के करोड़ों किसानों के लिए ₹18,000 करोड़ से अधिक की पीएम किसान सम्मान निधि जारी की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम के गुवाहाटी से देश भर के करोड़ों किसानों के लिए…

2 घंटे ago

CAQM ने दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए प्रमुख क्षेत्रों में प्रवर्तन कार्रवाइयों की स्थिति की समीक्षा की

एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की सुरक्षा और प्रवर्तन…

2 घंटे ago

भारत ने पश्चिम एशिया में मौजूदा स्थिति के मद्देनजर ईरान को ऊर्जा और वस्‍तुओं की निर्बाध आपूर्ति के महत्‍व पर जोर दिया

भारत ने पश्चिम एशिया में मौजूदा स्थिति के मद्देनजर ईरान को ऊर्जा और वस्‍तुओं की…

3 घंटे ago

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने ग्रामीण पाइपलाइन जल आपूर्ति योजनाओं की मैपिंग के लिए सुजलम गांव आईडी का शुभारंभ किया

जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी…

4 घंटे ago