भारत

केंद्रीय पुरातत्व सलाहकार बोर्ड (CABA) की 38वीं बैठक 23 अप्रैल को भारत मंडपम में होगी

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण 23 अप्रैल दिन बुधवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में केंद्रीय पुरातत्व सलाहकार बोर्ड (सीएबीए) की 38वीं बैठक की मेजबानी करेगा।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और भारतीय विश्वविद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों तथा राज्य सरकारों के बीच पुरातत्व अनुसंधान के संचालन के लिए मजबूत संबंधों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत सरकार ने 1945 में सलाहकार बोर्ड का गठन किया था।

हर तीन साल में भारत सरकार के संस्कृति मंत्री की मंजूरी के बाद राजपत्र अधिसूचना के माध्यम से सीएबीए का पुनर्गठन किया जाता है। वर्तमान संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत हैं जो सीएबीए के अध्यक्ष भी हैं।

सीएबीए की 37वीं बैठक 14.06.2022 को तत्कालीन संस्कृति मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी।

सीएबीए की 38वीं बैठक में सलाहकार बोर्ड के सदस्यों से प्राप्त प्रस्तावों/सुझावों और पिछली बैठक के दौरान प्रस्तावों/सुझावों पर किए गए कार्यों पर चर्चा की जाएगी।

Editor

Recent Posts

भारतीय वायु सेना एवं केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए गए

भारतीय वायु सेना एवं केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय (सीएसयू), नई दिल्ली के बीच अग्निवीरवायु कर्मियों को…

20 मिनट ago

CSIR ने स्वदेशी प्रौद्योगिकियों को व्यावसायीकरण में तेजी लाने और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए उद्योगों को सौंपा

वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) ने नई दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में प्रौद्योगिकी हस्तांतरण…

22 मिनट ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में छठे आतंकरोधी सम्मेलन का उद्घाटन किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में छठे आतंकरोधी सम्मेलन का उद्घाटन…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने उद्योग जगत से निवेश संबंधी सभी दूरगामी फैसलों का आधार ‘इंडिया फर्स्ट’ को बनाने का आह्वान किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उद्योग जगत से अगले 20 वर्षों में निवेश संबंधी सभी दूरगामी…

2 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बल्‍क दवाओं के थोक विक्रय के लिए अलग लाइसेंसिंग ढांचा प्रस्तावित किया

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने ड्रग नियमावली, 1945 में संशोधन प्रस्तावित किए हैं,…

2 घंटे ago