भारत

केरल में मशीनी नौका से मछली पकड़ने पर आज रात से 52 दिन तक प्रतिबंध रहेगा

केरल में मशीनी नौका से मछली पकड़ने पर आज रात से 52 दिन तक प्रतिबंध रहेगा। यह प्रतिबंध मछली पकडने वाली पारंपरिक नौकाओं पर लागू नहीं होगा। लेकिन इस अवधि में, बंदरगाहों और मछली लैंडिंग केंद्रों पर डीजल बंकर बंद रहेंगे। राज्य सरकार ने अन्‍य राज्‍यों की मछली पकड़ने वाली नौकाओं को तटवर्ती इलाकों को छोड़ने का आदेश दिया है। राज्‍य के तटवर्ती जिलों में, 15 मई से मछली नियंत्रण कक्ष निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रतिबंध के दौरान मछुआरों को निःशुल्‍क राशन दिया जाएगा। केरल सरकार 1988 से ऐसे प्रतिबंध लगा रही है। इसका उद्देश्य समुद्र में मछली पकड़ने के प्रभाव को कम करना है। इसके अलावा, यह समय मछलियों के प्रजनन का भी होता है और प्रतिबंध से समुद्र में मछलियों की संख्‍या बढ़ाने में मदद मिलती है।

Editor

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में छात्रों पर बल प्रयोग और पुलिस के खिलाफ हिंसा के आरोपों की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित की

सर्वोच्च न्यायालय ने हाल ही में दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस और सुरक्षा कर्मियों…

8 घंटे ago

स्टार्टअप इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने और नवाचार को प्रोत्साहन हेतु DPIIT ने फोनपे और शेल इंडिया के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने डीपीआईआईटी की…

8 घंटे ago

TDB-DST ने दिल्ली स्थित मेसर्स वन2एक्स टेक प्राइवेट लिमिटेड को स्वदेशी एजेंटिक एआई तकनीक के व्यावसायीकरण के लिए सहयोग प्रदान किया

भारत सरकार कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में भारत को वैश्विक अग्रणी देश के रूप में…

8 घंटे ago

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज तमिलनाडु के महाबलीपुरम में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज महाबलीपुरम, तमिलनाडु में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं…

9 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से मुलाकात की, चौथी भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय और व्यावसायिक गोलमेज बैठकों में भाग लिया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सिंगापुर में उच्च स्तरीय द्विपक्षीय और व्यावसायिक…

9 घंटे ago