शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय मेडिकल स्नातक प्रवेश परीक्षा-नीट के 15 सौ से अधिक उम्मीदवारों को कृपांक दिए जाने की समीक्षा के लिए एक समिति का गठन किया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए के महानिदेशक सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि समिति की अध्यक्षता संघ लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष होंगे। यह समिति एक सप्ताह के भीतर सिफारिश देगी और अभ्यार्थियों के परिणाम की समीक्षा भी की जा सकती है। मेडिकल और डेंटल प्रवेश परीक्षा के परिणाम 4 जून को घोषित किए गए थे। कई उम्मीदवारों ने अनेक मुद्दों को उठाते हुए दोबारा परीक्षा कराने की मांग की थी। कई आवेदकों ने अदालत में भी मामला दर्ज कराया है। नीट के लिए 24 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था और 97 प्रतिशत उम्मीदवार परीक्षा में बैठे थे।
दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू…
सर्वोच्च न्यायालय ने दीपावली से पहले पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया…
भारत ने कल रात गुवाहाटी में खेले गये तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे एक…
दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू…
फार्मा मेडटेक सेक्टर में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने (पीआरआईपी) के पहले चरण के…
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज नई दिल्ली में…