भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मनोनीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी मंत्रिपरिषद् को आज शाम सवा सात बजे राष्ट्रपति भवन में पद तथा गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मनोनीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी मंत्रिपरिषद् को आज शाम सवा सात बजे राष्ट्रपति भवन में पद तथा गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। राष्ट्रपति ने नरेन्द्र मोदी को सरकार गठन के लिए आमंत्रित किया था।

इससे पहले, शुक्रवार को नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेट कर सरकार गठन का दावा पेश किया था। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन -एनडीए के शिष्टमंडल ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर नरेन्द्र मोदी को भाजपा संसदीय दल का नेता चुने जाने संबंधी पत्र सौंपा था। एनडीए के घटक दलों के समर्थन-पत्र भी ऱाष्ट्रपति को सौंपे गए थे। शपथ-ग्रहण समारोह के लिए कई पड़ोसी देशों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि श्रीलंका के राष्‍ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, सेशेल्स के उप राष्ट्रपति अहमद अफीफ और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे। मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगनौथ, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ और भूटान के प्रधानमंत्री छेरिंग तोबगे भी समारोह में भाग लेंगे। शपथ ग्रहण समारोग में भाग लेने के लिए बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और सेशेल्‍स के उपराष्‍ट्रपति अहमद अफीफ नई दिल्‍ली पहुंच गये हैं। बाहर से आने वाले अतिथि राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा आयोजित भोज में शामिल होंगे।

नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि एनडीए सुदृढ़, स्थिर और विकासोन्मुख सरकार का गठन करेगी। उन्होंने कहा कि लोगों ने एनडीए सरकार को एक और अवसर दिया है और यह 18वीं लोकसभा नवीन और युवा ऊर्जा का स्रोत है। नरेन्द्र मोदी देश को भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार देश का तेज गति से विकास करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

मैं देशवासियों को विश्वास देता हूं कि पिछले दो टर्म में जिस गति से देश आगे बढ़ा है, समाज के हर क्षेत्र में परिवर्तन साफ-साफ नज़र आ रहा है। 25 करोड लोगों का गरीबी से बाहर आना ये अपने आप में हर भारतीय के लिए बड़ा गर्व का विषय है।

दिल्‍ली पुलिस ने शपथ ग्रहण समारोह को देखते हुए कडी सुरक्षा व्‍यवस्‍था की है। समारोह के दौरान दिल्‍ली के ऊपर पैरा-ग्‍लाइडर, पैरा-मोटर्स, हैंग-ग्‍लाइडर, मानव रहित हवाई वाहन और गर्म हवा के गुब्‍बारे सहित सभी प्रकार की उडा़नों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ये प्रतिबंध आज और कल लागू रहेगा।

Editor

Recent Posts

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मॉस्को के क्रेमलिन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मॉस्को के क्रेमलिन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर…

7 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने JPSC परीक्षा में अनियमितताओं की CBI जांच की मांग वाली याचिका पर सरकार को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने झारखंड संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (जेसीसीएसपीई) में कथित अनियमितताओं की सीबीआई…

11 घंटे ago

भारत के मुक्त व्यापार समझौते वैश्विक व्यापार के लगभग 75% हिस्से को कवर करेंगे: उद्योग मंत्री पीयूष गोयल

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत कम से कम 8-9…

11 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने आंध्र प्रदेश में देश का पहला गैर-जीएमओ उच्‍च गुणवत्ता पॉपकॉर्न मक्का हाईब्रिड बीज जारी किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले के मुसुनुरु में देश का…

11 घंटे ago

AIIA ने आयुर्वेद-आधारित मातृ स्वास्थ्य एवं कल्‍याण सहायता को मजबूत करने के लिए “गर्भिनी मित्र” पाठ्यक्रम शुरू किया

नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए), जो आयुष मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त…

11 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कारोबारी सुगमता को बढ़ावा देने के लिए चिकित्सा उपकरण नियमावली, 2017 में संशोधन का प्रस्ताव किया

सरकार ने कारोबारी सुगमता यानी ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (ईओडीबी) को बढ़ावा देने, नियामक प्रक्रियाओं…

11 घंटे ago