तमिलनाडु के पांच जिलाधिकारी राज्य में कथित अवैध रेत खनन से संबंधित धनशोधन जांच के सिलसिले में बृहस्पतिवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों के समक्ष पेश हुए। उच्चतम न्यायालय के दो अप्रैल के निर्देश का पालन करते हुए, वेल्लोर (वीआर सुब्बुलक्ष्मी), करूर (एम थंगवेल), अरियालुर (जे ऐनी मैरी स्वर्णा), तिरुचिरापल्ली (एम प्रदीप कुमार) और तंजावुर (दीपक जैकब) के जिलाधिकारी ईडी अधिकारियों के समक्ष पेश हुए। उच्चतम न्यायालय ने जिलाधिकारियों के ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं होने की आलोचना करते हुए उन्हें 25 अप्रैल को केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया था। न्यायालय ने यह भी कहा था कि निर्देश का पालन नहीं करने पर गंभीर परिणाम होंगे।
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज भारत के चीता संरक्षण…
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सऊदी अरब के वाणिज्य मंत्री डॉ. माजिद…
दिल्ली में पंजीकृत 30 लाख रुपये तक की एक्स-शोरूम मूल्य वाली सभी इलेक्ट्रिक कारों को…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित…
मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग ने नई दिल्ली के…
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अपने कुवैत के समकक्ष ओसामा खालिद बूदाई…