दिल्ली के पांच विद्यालयों को बुधवार सुबह परिसर में बम रखा होने की धमकी मिलने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गयी। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मयूर विहार इलाके में स्थित मदर मैरी स्कूल, द्वारका स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल, चाणक्यपुरी के संस्कृति स्कूल, वसंत कुंज के दिल्ली पब्लिक स्कूल और साकेत स्थित एमिटी स्कूल को ईमेल के जरिये परिसर में बम रखे होने की धमकी दी गई।
उन्होंने बताया कि सभी पांच विद्यालयों को खाली करा लिया गया और स्थानीय पुलिस को ईमेल के बारे में जानकारी दे दी गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बम का पता लगाने वाली टीम, बम निरोधक दस्ता और दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारियों को स्कूल भेजा गया है और तलाशी अभियान जारी है।
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा से बात की और दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों में बम की धमकी पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। उपराज्यपाल ने दिल्ली पुलिस को स्कूल परिसरों में गहन तलाशी लेने, दोषियों की पहचान करने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि कोई चूक न हो। उन्होंने कहा कि उपद्रवियों और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा है कि स्कूल परिसर को खाली करा लिया गया है और दिल्ली पुलिस द्वारा परिसर की तलाशी ली जा रही है। अभी तक किसी भी स्कूल में कुछ नहीं मिला है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार पुलिस और स्कूलों के साथ लगातार संपर्क में है।
सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और…
राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…
भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…
66वें राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…
आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…
धान कटाई के मौजूदा सीजन में पराली (फसल अवशेष) प्रबंधन को मिशन मोड में अमलीजामा…