insamachar

आज की ताजा खबर

Flood situation improves in Odisha due to receding water levels in major rivers and their tributaries.
भारत

ओडिशा में प्रमुख नदियों और उनकी सहायक नदियों में जलस्‍तर घटने के कारण बाढ़ की स्थिति में सुधार

ओडिशा में प्रमुख नदियों और उनकी सहायक नदियों में जलस्‍तर घटने के कारण बाढ़ की स्थिति में सुधार हो रहा है। हीराकुड बांध के चार और द्वार बंद कर दिए गए हैं।

ओडिशा में बाढ़ की स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है क्योंकि प्रमुख नदियों में पानी का स्तर कम हो रहा है। हीराकुड बांध अधिकारियों ने चार और स्लुइस गेट बंद कर दिए हैं, और अब बाढ़ का पानी 13 गेटों ने नियंत्रित तरीके से छोड़ा जा रहा है।

राहत, बचाव और पुनर्वास का काम युद्धस्तर पर चल रहा है, खासकर बालेश्वर, भद्रक और जाजपुर जिलों में जहां लोग बहुत मुश्किल हालात में हैं। राज्य सरकार का कहना है कि प्रभावित परिवारों को भोजन, सुरक्षित पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, पशु चिकित्सा सेवाएं, पॉलीथीन शीट और अन्य जरूरी मदद दी जा रही है। जैसे-जैसे बाढ़ का पानी कम हो रहा है। कई जिलों में स्कूल फिर से खुल गए हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *