असम में आज बाढ़ की स्थिति में थोड़ा और सुधार हुआ है। असम में ब्रह्मपुत्र सहित प्रमुख नदियों में बाढ़ का पानी घटना शुरू हो गया है, हालांकि कुछ स्थानों पर ये नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
कामरूप जिले में बाढ़ की स्थिति में सुधार होने के बाद ब्रह्मपुत्र नदी में फेरी सेवा आज फिर से शुरू हो गई। राज्य में बाढ़ और भू-स्खलन से जुड़ी घटनाओं में अब तक 23 लोग मारे गए हैं, हालांकि आज किसी के हताहत होने का समाचार नहीं है।
राज्य सरकार ने राहत अभियान में राज्य आपदा मोचन बल की सहायता ली है। तीस हजार से अधिक लोग एक सौ तीस राहत शिविरों में रह रहे हैं। राज्य के बारह जिलों के लगभग नौ सौ गांव में तीन लाख से अधिक लोग अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं। इस बीच, मौसम विभाग ने कहा है कि बराक घाटी के कछार, श्रीभूमि और हेलाकांडी जिलों के दूर-दराज वाले इलाकों में हल्की वर्षा की संभावना है।
केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…
केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…
राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…
देश की नैदानिक अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक परीक्षणों में देश की…
आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…