भारत

असम और अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई

असम और अरूणाचल प्रदेश में बाढ़ की स्थिति गम्‍भीर बनी हुई है । सेना असम के धेमाजी जिले के शिवगुड़ी और अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी सियांग जिले के मेर गांव में बाढ़ राहत कार्यों में सक्रिय रूप से शामिल है। दोनों राज्‍य 29 जून से लगातार वर्षा से गंभीर रूप से प्रभावित हैं।

सेना ने प्रभावित क्षेत्रों में राज्य आपदा मोचन बल के साथ मिलकर शिवगुड़ी, नामसिंग घाट, पगलाम और ओरियन घाट में बचाव और राहत अभियान चलाया। इस दौरान 17 बच्‍चों और 20 महिलाओं सहित 48 नागरिकों को बचाया गया। सेना ने अस्थायी आश्रय स्थल बनाकर बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन, पानी और चिकित्सा सहायता प्रदान की है।

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए, देश के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। विभाग ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में विभिन्न स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

Editor

Recent Posts

शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद अमरीका को भारत का वस्तु निर्यात करीब 51 अरब डॉलर हुआ

सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…

2 मिनट ago

NEET-PG 2026 में पारदर्शिता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और एनएमसी से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…

4 मिनट ago

सुप्रीम कोर्ट ने SIR के विरोध में मार्च को लेकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…

21 मिनट ago

सरकार ने 1 नवम्‍बर से मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए फोन करने वाले का नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य किया

सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…

22 मिनट ago

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के निर्देश दिए

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…

24 मिनट ago

भारतीय तटरक्षक बल और कोरियाई तटरक्षक बल के बीच 14वीं उच्च-स्तरीय बैठक इंचियोन में आयोजित हुई

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) और कोरिया तटरक्षक बल (केसीजी) के बीच 14वीं उच्चस्तरीय बैठक (एचएलएम)…

28 मिनट ago