भारत

उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति और खराब, मुख्यमंत्री योगी बाढ़ग्रस्‍त जिलों का करेंगे दौरा

उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति और खराब हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के साथ बाढ़ग्रस्‍त क्षेत्र पीलीभीत और लखीमपुर खीरी जिलों का दौरा करेंगे।

पीलीभीत-टनकपुर और पीलीभीत मैलानी रूट पर आज लगातार तीसरे दिन भी ट्रेनों का आवागमन बहाल नहीं हो सका है। शहर में जल भराव के कारण आज भी स्‍कूल बंद रखे गए हैं। पीलीभीत से दूसरे जिलों की ओर जाने वाली कई सड़कें पानी में डूबी हुई हैं और यातायात पूरी तरह प्रभावित है। पांच ग्रामीणों को कल वायु सेना की मदद से सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचाना पड़ा और पानी से भरे इलाकों में तमाम लोगों ने छतों पर शरण ले रखी है।

जिले में एक लाख से ज्‍यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। राज्‍य में गंगा, कुआनो, घाघरा, राप्‍ती और शारदा नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। नदियों का जलस्‍तर बढ़ने से संत कबीर नगर, देवरिया, बाराबंकी, अयोध्‍या, फर्रुखाबाद और शाहजहाँपुर जैसे अन्‍य जिलों पर भी बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। राज्‍य सरकार बाढ़ प्रभावित इलाकों में 24 घंटे बचाव और राहत अभियान चला रही है। पहली बार राहत एवं बचाव कार्य के लिए संपूर्ण नेपाल सीमा पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं पीएसी फ्लड बटालियन की तीन स्‍तरीय तैनाती की गई है।

Editor

Recent Posts

भारतीय नौसेना ने कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित तीसरी पनडुब्‍बी-रोधी वॉरफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट, INS मांगरोल को नौसेना में शामिल किया

भारतीय नौसेना ने आज मुंबई स्थित नौसैनिक शिपयार्ड में कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित तीसरी…

11 घंटे ago

सर्वोच्च न्यायालय के दरवाज़े सभी के लिए खुले हैं: CJI न्यायमूर्ति सूर्यकांत

भारत के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय के दरवाज़े सभी…

11 घंटे ago

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने वैश्विक प्रौद्योगिकियों और रोजगार सृजन के लिए दोहरे दृष्टिकोण पर जोर दिया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकियों के साथ जुड़ने…

13 घंटे ago

पीएम-सेतु ने सूरत और विशाखापत्तनम क्लस्टरों के लिए शेयरधारकों के समझौतों पर हस्ताक्षर करके एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की

देश के आईटीआई इकोसिस्टम को एक बड़ा बढ़ावा देते हुए, प्रधान मंत्री कौशल और रोजगार…

13 घंटे ago

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 66वें पाठ्यक्रम को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (एनडीसी) के 66वें पाठ्यक्रम…

13 घंटे ago

भारतीय सेना ने नई दिल्ली में ‘भारत चावल’ का शुभारंभ किया

भारतीय सेना ने 12 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में 'भारत चावल' का शुभारंभ किया।…

13 घंटे ago