भारत

प्रधानमंत्री मोदी और नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री के बीच विचार विमर्श के बाद दोनों देशों ने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की

हेग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के बीच व्यापक विचार विमर्श के बाद दोनों देशों ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की है।

बातचीत के दौरान, दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, प्रौद्योगिकी, जल प्रबंधन, स्वच्छ ऊर्जा, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की।

प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने के लिए कई समझौतों पर भी हस्ताक्षर किए गए। संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने की घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले एक दशक में भारत-नीदरलैंड्स के संबंधों में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने नीदरलैंड्स को भारत के प्रमुख यूरोपीय साझेदारों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, मजबूत आर्थिक सहयोग और मजबूत जन-संबंधों पर आधारित हैं।

जल प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग का उल्‍लेख करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्य, बाजार अर्थव्यवस्था और जिम्मेदार व्यवहार हमारे साझा दृष्टिकोण का हिस्सा हैं।

उभरते क्षेत्रों में अधिक सहयोग का आह्वान करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और नीदरलैंड्स को नवाचार, सतत विकास, निवेश और रक्षा क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए नीदरलैड्स की विशेषज्ञता को भारत की गति और कौशल के साथ जोड़ना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों को नवाचार, निवेश, सतत विकास और रक्षा क्षेत्रों में अपने सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की आवश्यकता है।

नीदरलैड्स के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन ने भी भारत के साथ संबंधों के बढ़ते महत्व पर जोर दिया और आर्थिक और रणनीतिक क्षेत्रों में मजबूत सहयोग का समर्थन किया।

Editor

Recent Posts

रिजर्व बैंक आज द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा

भारतीय रिज़र्व बैंक आज अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा। कई विशेषज्ञों का मानना…

8 घंटे ago

भारत ने वेस्टइंडीज को पहले T20 मैच में 8 विकेट से हराय

भारत ने वेस्टइंडीज को पहले टी-ट्वेंटी मैच में 8 विकेट से हरा दिया है। कल…

8 घंटे ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित बनेंगे भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख

वायुसेना उपप्रमुख के पद पर कार्यरत एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम 29वें…

8 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ग्लोबल सिस्टम फॉर मोबाइल कम्युनिकेशंस एसोसिएशन (जीएसएमए) के बोर्ड सदस्यों से संवाद किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इंडिया मोबाइल कांग्रेस से पहले सेवा तीर्थ में ग्लोबल सिस्टम…

8 घंटे ago

थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) ने नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना पर्वतारोहण अभियान दल का स्वागत किया

थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) जनरल धीरज सेठ ने आज नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना…

22 घंटे ago