भारत

सउदी अरब और पाकिस्तान के बीच रक्षा समझौते के बाद भारत ने सऊदी अरब से द्विपक्षीय संबंधों में आपसी हित और संवेदनशीलता का ध्यान रखने की अपील की

सउदी अरब और पाकिस्तान के बीच रक्षा समझौते के बाद भारत ने सऊदी अरब से द्विपक्षीय संबंधों में आपसी हित और संवेदनशीलता का ध्यान रखने की अपील की है। भारत ने हर तरह के आतंकवाद से निपटने के लिए विश्व समुदाय से अपने प्रयास तेज़ करने का भी अनुरोध किया है। भारत ने कहा है कि दुनिया आतंकवाद, पाकिस्तान और सेना के बीच के गठजोड़ से परिचित है। पाकिस्तान में आतंकी गुटों के ताज़ा वीडियो के बारे में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि इस तरह की घटनाएं स्थिति को अधिक चिंताजनक बनाती हैं। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स और शंघाई सहयोग संगठन सहित हर बहुपक्षीय मंच के दस्तावेज़ में, अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद से सख़्ती से निपटने पर ज़ोर दिया जाता रहा है। इन दस्तावेज़ में सीमा-पार आतंकवाद की भी चर्चा होती रही है। भारत-नेपाल संबंधों पर रणधीर जायसवाल ने कहा कि नेपाल में सुशीला कार्की के नेतृत्व में अंतरिम सरकार के गठन का भारत स्वागत करता है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

8 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

9 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

9 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

9 घंटे ago