विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को ईरान में नौकरी के वायदे या प्रस्ताव के झांसे में न आने की सलाह दी है। हाल में, ऐसे कई मामले हुए हैं, जिनमें भारतीय नागरिकों को ईरान में रोज़गार देने या किसी अन्य देश में नौकरी के लिए भेजे जाने का प्रलोभन दिया गया। ईरान पहुँचने पर, इन लोगों का आपराधिक गिरोह ने अपहरण कर लिया और उनकी रिहाई के लिए परिवार से फिरौती माँगी। विदेश मंत्रालय ने कहा कि ईरान सरकार भारतीयों को केवल पर्यटन वीज़ा पर प्रवेश की अनुमति देती है। नौकरी या किसी अन्य उद्देश्य के लिए ईरान में वीज़ा-मुक्त प्रवेश का वायदा करने वाले एजेंट आपराधिक गिरोहों से जुड़े हो सकते हैं।
नीति आयोग के ‘फ्रंटियर टेक हब’ ने 14 अक्टूबर 2026 को ‘डेटा सेंटर मूल्यांकन फ्रेमवर्क’…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…
रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…
भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…
मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त…