भारत

मुंबई हवाई अड्डे पर लगभग 15 करोड़ रुपये मूल्य का 9.40 किलोग्राम विदेशी सोना जब्त; तीन गिरफ्तार

सोने की तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए, राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई), मुंबई जोनल यूनिट ने विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर, मुंबई एयरपोर्ट कस्टम्स की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) के सहयोग से, 23.09.2026 की सुबह छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, मुंबई पर दुबई से आ रहे तीन भारतीय यात्रियों को रोका।

उनके सामान की बारीकी से जांच करने पर छिपकर तस्करी करने के एक बेहद उन्नत और असामान्य तरीके का खुलासा हुआ, जिसमें विदेशी सोने को बारीक पाउडर में बदल दिया गया था और जांच से बचने के लिए उसे समान रंग, रूप और बनावट वाले डिब्बाबंद खाद्य उत्पादों में बेहद सावधानी से मिला दिया गया था।

सोने का पाउडर दूध पाउडर, ओट्स, विभिन्न प्रकार के आटे, नुटेला और नारियल के दूध के पाउडर जैसे कई साधारण दिखने वाले खाद्य पैकेटों के भीतर छिपा हुआ पाया गया। कुल मिलाकर, तीनों यात्रियों के सामान से सोने के पाउडर में मिले लगभग 33.50 किलोग्राम खाद्य उत्पाद बरामद किए गए।

सावधानीपूर्वक अलग करने और जांच-परखने के बाद, सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत लगभग 14.81 करोड़ रुपये मूल्य का 9.40 किलोग्राम विदेशी सोना बरामद कर जब्त कर लिया गया। पूछताछ के दौरान, तीनों यात्रियों ने स्वीकार किया कि वे एक ही संगठित स्वर्ण-तस्करी सिंडिकेट के लिए पर काम कर रहे थे। तदनुसार, उन्हें सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के संबंधित प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

इस ऑपरेशन में सोने की तस्करी के एक नए और जटिल तरीके का पता चला है, जिसमें नियमित जांच से बचने के लिए सोने के पाउडर को विभिन्न प्रकार के पैक किए गए खाद्य उत्पादों में बेहद चालाकी से मिलाया गया था।

Editor

Recent Posts

NHAI ने प्रमुख पुलों और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग संरचनाओं के डिजाइनों की स्वतंत्र जांच प्रणाली की शुरूआत की

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…

8 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने कौमारकॉन-2026 का उद्घाटन किया और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…

9 घंटे ago

संचार उपग्रह जीसैट-7सी और भारी वजन वाले टॉरपीडो वरुणास्त्र के लिए रक्षा मंत्रालय ने 4 हज़ार एक सौ 6 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…

9 घंटे ago

भारत ने अमरीका में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी की कथित खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की

भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…

10 घंटे ago

हिमालय क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी; हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त…

10 घंटे ago