भारत

विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने कहा- अभिव्‍यक्ति की स्‍वतंत्रता का अर्थ अलगाववाद के समर्थन की आजादी नहीं

विदेश मंत्री डॉ सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि अभिव्‍यक्ति की स्‍वतंत्रता का अर्थ अलगाववाद के समर्थन की आजादी नहीं है। कनाडा में अलगाववादी घटनाओं की ओर संकेत करते हुए उन्‍होंने कहा कि अलगाववाद और हिंसा का खुले तौर पर समर्थन करने वाले चरमपंथियों को कनाडा की राजनीति में संरक्षण प्राप्‍त है।

एक समाचार एजेंसी से बातचीत में डॉक्टर जयशंकर ने कहा कि कनाडा की राजनीति में ऐसी कुछ चर्चित हस्तियां हैं जो अलगाववाद और चरमपंथियों को बढ़ावा दे रही हैं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को उठाए जाने पर कनाडा सरकार इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का नाम दे रही है। डॉक्टर जयशंकर ने कहा कि हर देश अपने पड़ोसी के साथ अच्छे संबंध चाहता है लेकिन इन दिनों चीन के साथ भारत के संबंध सामान्य नहीं है क्योंकि सीमा पर शांति में खलल पड़ी है। उन्होंने कहा कि भारत इस मुद्दे पर चीन के साथ लगातार बात कर रहा है और संबंध को सामान्य बनाने के लिए दोनों देशों को मिलकर इस मुद्दे का समाधान करना होगा।

Editor

Recent Posts

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘दुस्तलिक’ के लिए रवाना हुई

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

13 घंटे ago

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष की आयु में निधन

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…

13 घंटे ago

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी, पंजीकरण 15 अप्रैल से

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त को रक्षा बंधन तक चलेगी। जम्मू-कश्मीर…

13 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने क्षेत्रीय स्थिति पर UAE के उप-प्रधानमंत्री और विदेश से की बातचीत

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा पर हैं। इस…

19 घंटे ago

सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55 रुपये प्रति लीटर किया

सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55…

19 घंटे ago