भारत

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने ढाका में भारत-बांग्लादेश विदेश कार्यालय परामर्श के तहत अपने बांग्लादेशी समकक्ष जशीम उद्दीन के साथ वार्ता की

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी बांग्‍लादेश के विदेश सचिव जशिमुद्दीन के साथ ढाका में भारत-बांगलादेश विदेश कार्यालय परामर्श-एफ ओ सी में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्‍व कर रहे हैं। यह बैठक ढाका के स्‍टेट गेस्‍ट हाउस पद्मा में आज दिन में 11 बजे शुरू हुई। विक्रम मिसरी आज सुबह लगभग साढे आठ बजे भारतीय वायुसेना के विमान से ढाका पहुंचे। इस बैठक के बाद विदेश सचिव दोपहर भोज में शामिल होंगे।

भारतीय विदेश सचिव की बांग्‍लादेश के विदेश कार्य सलाहकार मोहम्‍मद तौहीद हुसैन के साथ एक शिष्‍टाचार मुलाकात होगी। विदेश सचिवों के नेतृत्‍व में विदेश कार्यालय परामर्श भारत तथा बांग्‍लादेश के बीच एक व्‍यवस्‍थागत बैठक है। गत वार्षिक विदेश कार्यालय परामर्श का आयोजन 24 नवम्‍बर 2023 को नई दिल्‍ली में किया गया था।

Editor

Recent Posts

मानवाधिकार कार्यकर्ता ने संयुक्त राष्ट्र में बलूचिस्तान का मुद्दा उठाया, वैश्विक समुदाय से पाकिस्तान को जवाबदेह ठहराने का आह्वान किया

बलूचिस्तान में बलूच महिला मंच-बी डब्‍ल्‍यू एफ ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान की सेना द्वारा…

1 घंटा ago

मार्च में वस्तु और सेवा कर संग्रह 8 दशमलव 8 प्रतिशत बढ़कर दो लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया

इस वर्ष मार्च में कुल वस्तु और सेवा कर -जीएसटी संग्रह पिछले वर्ष के इसी…

1 घंटा ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने डॉ. श्री श्री शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जन्मदिन समारोह और गुरुवंदन महोत्सव में भाग लिया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज कर्नाटक के तुमकुरु स्थित श्री सिद्धगंगा मठ में डॉ. श्री…

2 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने सांसद सुधा मूर्ति द्वारा लिखित पुस्तक ‘टाइड्स ऑफ टाइम: भारत’स हिस्ट्री थ्रू मुरल्सट इन पार्लियामेंट’ का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के अध्यक्ष सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के संविधान सदन में…

2 घंटे ago

जम्मू-कश्मीर में चल रहे आतंकरोधी अभियान में कल रात एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया

जम्मू-कश्मीर में मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में चल रहे आतंकरोधी अभियान में कल रात…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ में चाय बागान का दौरा किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी असम के दौरे पर हैं। वे कल रात लगभग नौ बजे डिब्रूगढ़…

4 घंटे ago